राजस्थान पुलिस के कॉस्टेबल ने मौत से पहले ले​डी कांस्टेबल को किया 2 हजार कॉल, जानिए वजह

अलवर। राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत के मामले में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार कांस्टेबल मंजीत दो मोबाइल फोन रखता था। जिनमें एक उसका पर्सनल नम्बर था, जो कुछ ही मित्रों के पास था। मंजीत की मोबाइल कॉल डिटेल में उसके दोनों नम्बरों पर पिछले करीब 3 माह में एक ही मोबाइल नम्बर से 3 हजार से ज्यादा फोन कॉल हुए हैं।

Malakhera police Constable Manjeet Death Case Latest Update

मंजीत के पर्सनल नम्बर से इस मोबाइल नम्बर पर करीब 2 हजार फोन कॉल हैं। चौंकाने वाली बात है कि यह नम्बर मालाखेड़ा पुलिस थाने की एक महिला कांस्टेबल का है। घटना के करीब दो घंटे पहले तक मंजीत और उक्त महिला कांस्टेबल के बीच में फोन पर बातचीत भी हुई है।

उल्लेखनीय है कि 27 मई को मालाखेड़ा थाने के रीडर कांस्टेबल मंजीत का शव रैणी के टहडक़ा गांव के जंगल में कार मिला। जिसके सिर में गोली लगी हुई थी। शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट और मालाखेड़ा थाने की सर्विस रिवॉल्वर बरामद हुई।

मंजीत का एक मोबाइल गायब

पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंजीत के पास दो मोबाइल फोन थे। कार में मंजीत के शव के पास से पुलिस को उसका एक मोबाइल मिला, जबकि उसका दूसरा फोन अब तक गायब है। जिसमें उसकी पर्सनल नम्बर वाली सिम लगी हुई थी। यदि पुलिस को यह मोबाइल फोन हाथ लग जाता है तो उससे घटना से जुड़े कई गहरे राज खुल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+