Haryana Nuh Violence की 'आग' राजस्‍थान भी पहुंची, भरतपुर में नेटबंद, अलवर में धारा 144 लागू

हरियाणा के नूह में शोभायात्रा पर पथराव के बाद राजस्‍थान के अलवर व भरतपुर में जिले से भी हिंसा की खबरें आ रही हैं। अलवर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

शोभायात्रा पर पथराव के बाद हरियाणा का नूह हिंसा की आग में जल रहा है। आग की लपटें राजस्‍थान में भी पहुंच गई हैं। हरियाणा से लगते राजस्‍थान के अलवर और भरतपुर जिले में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिन्‍हें काबू में करने के लिए जिला प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं।

Haryana Nuh Violence

हरियाणा नूह हिंसा की वजह से राजस्‍थान के भरतपुर में अतिरिक्‍त पुलिस जाप्‍ता तैनात करना पड़ा है। नेट भी बंद कर दिया गया है। इधर, अलवर जिले के भिवाड़ी में दुकानों में तोड़फोड़ की खबरें हैं। अलवर के दस उपखंड क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

मीडिया से बातचीत में भिवाड़ी एसपी विकास शर्मा ने बताया कि म्‍ंगलवार को भिवाड़ी में दुकानों में तोड़फोड़ हुई है। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि तीन नाबालिगों को भी पकड़ा है। अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा के नूंह में धार्मिक यात्रा पर हुए पथराव के बाद लाठीचार्ज और आगजनी की घटनाओं के विरोध में भिवाड़ी में समाज विशेष की दुकानों पर हिंदू संगठन के युवाओं ने तोड़फोड़ की थी।

दुकानों में तोड़फोड़ की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडे लिए तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। घटना में 2 दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। सीसीटीवी कैमरे में वे लगातार अपने पास मौजूद लाठी डंडों से तोड़फोड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हरियाणा के नूंह मेवात में दंगे को लेकर अलवर जिला कलेक्टर पुखराज सेन व जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा बॉर्डर इलाके पर विशेष नजर बनाए हुए हैं। अलवर जिले के रामगढ़, गोविंदगढ़, टपूकड़ा, तिजारा, कठूमर लक्ष्मणगढ़, मालाखेड़ा, किशनगढ़ बास कोटकासिम आदि में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। भरतपुर जिले में एसपी मृदुल कच्छावा खुद कैंप कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+