राजस्थान : पत्नी ने घूंघट नहीं निकाला तो गुस्साए पति ने 3 साल की बेटी की कर डाली हत्या
अलवर, 19 अगस्त। एक तरफ बेटियां ओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ आज भी दकियानूसी विचारों के चलते लोग कहर बरपाने से नहीं चूक रहे। हर किसी को झकझोर देने वाला ऐसा मामला राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ में सामने आया है। यहां पर पत्नी द्वारा घूंघट नहीं निकालने पर पति ने अपनी तीन माह की बेटी की जान ले ली।

बहरोड़ थानाधिकारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि मामला गांव गादोज का है। मंगलवार देर रात को पति-पत्नी के झगड़े में आरोपी पिता प्रदीप कुमार ने पत्नी की गोद से छीनकर तीन साल की बेटी प्रियांशी को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह बिना पुलिस को सूचना दिए ही बच्ची का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
पुलिस ने पत्नी मोनिका यादव की रिपोर्ट पर पति प्रदीप यादव के खिालाफ बेटी की हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से पति उसे बीते दो साल से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। इस संबंध में पूर्व में पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, जिसमें राजीनाम हुआ। उसके बाद भी पति की प्रताड़ना कम नहीं हुई।
इधर, इस झकझोर देने वाली वारदात के बाद पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता फरार है। उसकी तलाश में कई टीमों को विभिन्न जगहों के लिए रवाना किया गया है। वहीं, बच्ची का गुपचुप अंतिम संस्कार करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications