पत्नी की मौत के बाद बहू से थे ससुर के अवैध संबंध, बेटे ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो दोनों ने कर डाली हत्या
अलवर, 10 मार्च। राजस्थान के अलवर में रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। यहां पर ससुर बहू ने अपने अवैध संबंधों को छुपाने के लिए बेटे की हत्या कर दी। रविवार को हुई इस वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने ससुर व बहू को अरेस्ट कर लिया है।

अलवर जिले के भिवाड़ी ASP विपिन शर्मा ने बताया कि बहरोड़ नया बस स्टैंड व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बलवंत यादव (64) के अपने बेटे की विक्रम यादव की पत्नी पूजा (29) के साथ अवैध संबंध थे। बीते डेढ़ साल से यह नाजायज रिश्ता चल रहा था। रविवार की रात करीब 2:30 बजे बलवंत अपने बेटे के कमरे में गया और बहू पूजा को बाहर बुलाया।
इस दौरान विक्रम जाग गया। बाहर आया तो उसने पत्नी और पिता को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। यह देख विक्रम गुस्सा हो गया और अपने कमरे में आ गया। यहां पिता और बहू विक्रम के कमरे में गए और रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। विक्रम की जान निकलने तक तक दोनों ने रस्सी से गला दबाए रखा।
हत्या को छिपाने के लिए ससुर-बहू ने झूठी कहानी बनाई। दोनों ने इसे सुसाइड बताने की कोशिश की। मर्डर के बाद पंखे पर चुन्नी टांग दी। इसके बाद बेड से धक्का दे दिया। इस दौरान विक्रम के सिर में चोट आई और खून बहने लगा।
सोमवार सुबह बलवंत हमेशा की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर चला गया और पूजा घर का काम करने लगी। वॉक से लौटने के बाद बलवंत ने रिश्तेदारों को कॉल कर बताया कि विक्रम के साथ हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई।
घरवालों ने अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली थी। विक्रम के साले ने गले पर निशान देखा तो इस पर सवाल खड़े किए। इस बीच किसी रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दे दी।
DSP आनंद राव ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बलवंत और पूजा से दोबारा पूछताछ शुरू की तो दोनों ने इसका राज खोला।
पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल पहले बलवंत की पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद से बहू पूजा के साथ अवैध संबंध थे। पूजा व विक्रम की शादी दस साल पहले हुई थी। इनके आठ साल का एक बेटा है।












Click it and Unblock the Notifications