कुत्ते के भौंकने पर हरियाणा के पड़ोसी अफसर ने यूपी के इंजीनियर को अलवर में पीट-पीटकर मार डाला

अलवर। राजस्थान के अलवर सदर थाना इलाके में टेल्को चौक के पास स्थित अपनाघर शालीमार आवासीय सोसायटी में देर रात आपसी विवाद में हुए झगड़े में 40 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी के कुशीनगर का रहने वाला था इंजीनियर

यूपी के कुशीनगर का रहने वाला था इंजीनियर

अलवर सदर थानाधिकारी रामनिवास ने बताया कि घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। 40 वर्षीय संतोष अलवर के एमआईए स्थित सिनर्जी स्टील पालीवाल में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। वह अपने दो बेटों और एक बेटी व पत्नी सहित यहां किराए के फ्लैट पर रहता था। मूलरूप से संतोष यूपी के कुशीनगर जिले के साखोपार का रहने वाला था।

 हरियाणा के पड़ोसी कर सहायक ने ली जान

हरियाणा के पड़ोसी कर सहायक ने ली जान

वहीं, आरोपी आकाश दलाल आयकर विभाग में कर सहायक के पद पर कार्यरत है। वह हरियाणा के रोहतक जिले के माडौती गांव का रहने वाला है। अलवर में यहां अपनी माँ व बहन के साथ किराए के फ्लैट में रह रहा है। बीती रात जब संतोष शर्मा अपने कुत्ते को घुमा रहा था। तब पड़ोसी आकाश दलाल पर कुत्ते ने भौंका तो आकाश भड़क गया। कुत्ते के भौंकने को लेकर दोनों में पहले भी विवाद हो चुका था।

 चाकू से किए ताबड़तोड वार

चाकू से किए ताबड़तोड वार

रविवार रात को आकाश दलाल से कुत्ते का भौंकना बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने पहले हॉकी से संतोष पर हमला किया। फिर घर से चाकू लाकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए। शोर सुनकर मृतक का बेटा निखिल बाहर आया तो आरोपी ने उस पर भी हमला किया। उसकी कमर पर चोट लगी। संतोष लहूलुहान सड़क पर गिर पड़ा।

 अस्पताल ले जाते समय मौत

अस्पताल ले जाते समय मौत

बाद में आरोपी अपने घर में जाकर छुप गया। घटना की खबर कुछ ही देर में सोसायटी में फैल गई तो लोगों में हड़कम्प सा मच गया। आस-पास के लोगों की मदद से घायल संतोष को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी आकाश दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+