Ramgarh Result LIVE : कांग्रेस जीत के करीब, भाजपा-बसपा प्रत्याशी पिछड़े, जानिए राउंड वाइज Update
Alwar News, अलवर। राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए मतों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। पहले राउंड से कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। यहां भाजपा व बसपा प्रत्याशी पिछड़ गए हैं।

अलवर शहर के कला महाविद्यालय में हो रही मतगणना पर पूरे प्रदेश की नजर टिकी हुई है। यहां की जीत से जहां कांग्रेस प्रदेशभर में अपने सौ विधायकों के आंकड़े को छूना चाह रही है, वहीं भाजपा राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में मिली करारी हार के जख्मों पर जीत का मरहम लगाने की उम्मीद में है।
वहीं बसपा के जगत सिंह ने भी ताल ठोक रखी है, मगर चुनाव परिणाम के अब तक रुझान में बसपा व भाजपा की बुरी तरह से हार होती दिख रही है। जीत का सेहरा कांग्रेस प्रत्याशी के सिर सजना लगभग तय माना जा रहा है।

मतगणना स्थल छावनी में तब्दील
रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए 28 जनवरी को मतदान हुआ था। रामगढ़ के अस्सी फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। आज वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा में की जा रही है। अलवर की कला महाविद्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसी को बिना परिचय पत्र के मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications