MLA राजेन्द्र गुढ़ा बोले-हमारी पार्टी BSP पैसे लेकर देती है टिकट, सारा खेल परचून की दुकान जैसा है

Alwar News, अलवर। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला जारी है। कहीं नेताओं अपने बयानों से अधिकारियों को धमका रहे तो कहीं खुद ही पार्टी की पोल खोल रहे हैं। जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत के अधिकारियों को सत्ता में आने के बाद उल्टा लटका देने वाले बयान के बाद अब कथित तौर पर बसपा के विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Singh Gudha) का विवादित बयान सामने आया है। गुढ़ा ने तो अपनी पार्टी के बारे में कह डाला कि बसपा पैसे लेकर टिकट देती है।

Rajendra Gudha Viral Video

Rajendra Gudha Viral Video

दरअसल, झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से बसपा विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा (BSP MLA Rajasthan) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अलवर जिले के बहरोड़ का 13 अप्रैल का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में राजेन्द्र सिंह गुढ़ा सभा को सम्बोधित करते हुए कह रहे हैं कि मैं आपकी पार्टी का विधायक नहीं हूं, लेकिन हमारे नेता भंवर जितेन्द्र सिंह है। हमारी पार्टी बसपा पैसे लेकर टिकट देती है। उसका तो सारा खेल ऐसे चल रहा है जैसे परचून की दुकान का सिस्टम है। हालांकि वन इंडिया डॉट कॉम यह दावा नहीं कर रहा है कि वीडियो राजेन्द्र सिंह गुढ़ा का हीी है, क्योंकि चुनाव के दौरान फेक वीडियो भी अक्सर वायरल होते रहते हैं।

जानिए कौने हैं राजेन्द्र सिंह गुढ़ा (rajendra singh gudha biography)

जानिए कौने हैं राजेन्द्र सिंह गुढ़ा (rajendra singh gudha biography)

राजेन्द्र गुढ़ा मूलरूप रूप से उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के गांव गुड़ा के रहने वाले हैं। 12 भाइयों के नाम से फेमस हैं। इनके भाई रणसिंह गुढ़ा भी विधायक रहे रहे हैंं। बतौर विधायक राजेन्द्र गुढ़ा का यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वर्ष 2008 में भी गुढ़ा बसपा के टिकट से उदयपुरवाटी से चुनाव जीता था। उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी और गुढ़ा कांग्रेस में शामिल हो गए। तब इन्हें पर्यटन मंत्री भी बनाया गया। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013 में राजेन्द्र सिंह गुढ़ा कांग्रेस की टिकट पाने को सफल तो रहे, मगर भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के सामने हार गए। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में बसपा ने फिर गुढ़ा पर भरोसा जताया। इस बार गुढ़ा जीत गए।

'अधिकारियों को उल्टा ना लटका दूं तो मेरा नाम गजेन्द्र सिंह नहीं'

'अधिकारियों को उल्टा ना लटका दूं तो मेरा नाम गजेन्द्र सिंह नहीं'

केंद्रीय राज्यमंत्री व जोधपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी गजेन्द्रसिंह शेखावत ने पोकरण चुनावी सभा में कहा कि सभी अधिकारियों की जन्मपत्री उनके पास है। ये चुनाव मेरा आखरी चुनाव नही है। प्रदेश में सत्ता में लौटने के बाद इन अधिकारियों को उल्टा नहीं लटका दिया तो मेरा नाम गजेन्द्रसिंह शेखावत नहीं।

बता दें कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान की हॉट सीटों में से एक जोधपुर सीट भी है, क्योंकि यहां भाजपा की ओर से केन्द्रीय मंत्री शेखावत फिर से मैदान में है। वहीं यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। जोधपुर खुद गहलोत न केवल गृहक्षेत्र है बल्कि यहां कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत अशोक गहलोत के बेटे हैं।

यहां जानिए अलवर लोकसभा सीट का पूरा विवरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+