Rajasthan Elections: 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी Azad Samaj Party, जानिए Bhim Army की रणनीति

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा, कांग्रेस के अलावा बसपा, जेजेपी, आरएलपी एक और क्षेत्रीय पार्टी की एंट्री होने जा रही है। वो है आजाद समाज पार्टी। भीम आर्मी के संस्‍थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि उनकी पार्टी राजस्‍थान की सभी दो सौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Rajasthan Elections 2023

दरअसल, इन दिनों चंद्रशेखर आजाद 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं। यह यात्रा गुरुवार रात को अलवर पहुंची। इस दौरान सभा को सम्‍बोधित करते हुए चंद्रशेखर कहा कि आजाद समाज पार्टी राजस्थान में सभी सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतारेगी। खास बात है कि चुनाव में युवाओं को मौका दिया जाएगा।

चंद्रशेखर आजाद की 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' यात्रा तिजारा-किशनगढ़ होती हुई अलवर पहुंची थी। अलवर शहर के अंबेडकर चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर युवाओं को सम्‍बोधित किया।

मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि राजस्‍थान विधानसभ चुनाव 2023 में आजाद समाज पार्टी एक नए विकल्प के रूप में उभरेगी। राजस्‍थान में लोकतंत्र की हत्‍या हो रही है। महिलाओं और बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा है। सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा व पेपर लीक हो रहे हैं। केंद्र और राज्‍य दोनों ही सरकारें दलितों-पिछड़ों को लूटने में लगी है।

संसद के विशेष सत्र में हाल ही पेश किए गए महिला आरक्षण बिल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि महिला आरक्षण बिल में दलित महिलाओं को अलग से आरक्षण मिलना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो आगामी दिनों में भीम आर्मी बड़ा आंदोलन करेगी।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 से क्षेत्रीय पार्टी आरएलपी की एंट्री हुई थी। हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी ने पहली बार में ही 200 में से 3 तीन सीटें जीत ली। वहीं, हरियाणा के डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी ने भी इस बार राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+