Anju-Nasrullah: PAK गई अंजू को सताने लगी भारत की याद, पति नसरुल्लाह बोले-मानसिक स्थिति ठीक नहीं
Anju come back india form Pakistan: राजस्थान के भिवाड़ी से अपने प्रेमी नसरुल्लाह के पास पाकिस्तान गई अंजू को अगले माह भारत लौट सकती है।
Anju-Nasrullah Love Story: सोशल मीडिया पर हुए प्यार के बाद प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई अंजू को अब भारत और अपने दो बच्चों की याद सताने लगी है। खबर है कि वह अगले माह तक भारत लौट सकती है।
अंजू को पाकिस्तान के नसरुल्लाह से प्यार से हो गया था। 25 जुलाई को वह राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद को छोड़कर बाघा बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में प्रेमी नसरुल्लाह के पास चली गई। पाकिस्तान पहुंचकर उसने न केवल उससे निकाह कर लिया बल्कि इस्लाम धर्म कबूल करके फातिमा बन गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नसरुल्लाह ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि अंजू मानसिक रूप से परेशान है। वह अक्टूबर में भारत लौट सकती है। उसे अपने दो बच्चों की खूब याद आती है। उसके पास वापसी के अलावा कोई विकल्प नहीं। फिलहाल पाकिस्तान में उसके दस्तावेज की प्रक्रिया चल रही है।
नसरुल्लाह यह भी कहते हैं कि अगर उन्हें वीजा तो वह भी अंजू के साथ भारत आएंगे। अगस्त में शादी के बाद अंजू ने पेशावर जाकर दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान देखने की इच्छा जताई थी, जो पूरी कर दी गई। अंजू को पाकिस्तान में खूब मान-सम्मान मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि अंजू व अरविंद के 15 साल की बेटी व छह साल का बेटा है। वह नसरुल्लाह से सोशल मीडिया के जरिए मिली थी। पाकिस्तान की सीमा हैदर नोएडा के सचिन के लिए भारत आ गई थी। सीमा-सचिन की लव स्टोरी की खबरों के बीच अंजू भी भिवाड़ी से पाकिस्तान चली गई थी।

34 वर्षीय अंजू का ननिहाल यूपी के जालौन के माधोगढ़ में तहसील के कैलोर गांव में है। यहीं पर अंजू का बचपन बीता। अंजू के परिवार मूल रूप से हिंदू था, मगर कई साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। दो साल पहले अंजू ने नौकरी के नाम पर पासपोर्ट बनवाया था। उसकी सोशल मीडिया पर साल 2020 से नसरुल्लाह से बात हो रही थी। वह पाकिस्तान जाने से पहले भिवाड़ी की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी।
इसी साल जुलाई में पति अरविंद को जयपुर में सहेली से मिलने जाने की कहकर घर से निकली थी और 21 जुलाई को पाकिस्तान पहुंच गई। पाकिस्तान जाने के बाद पति अरविंद को वॉट्सएप कॉल करके बोली कि वह पाकिस्तान के लाहौर में अपनी सहेली के पास आ गई। दो-तीन दिन में लौट आएगी।












Click it and Unblock the Notifications