पाकिस्तान में बैठी अंजू पति अरिवंद के लिए बोली-'वो कहीं का कलेक्टर है क्या? कबका छोड़ दिया उसे'
भिवाड़ी से Pakistan जाकर नसरुल्लाह से Love Marriage करने वाली Anju के बारे में नित नई खबरें सामने आई है। नए पति नसरुल्लाह से तोहफे में फ्लैट पाने वाली अंजू पूर्व पति अरविंद के लिए अपशब्द बोले हैं।
राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान जाकर नसरुल्लाह से निकाह करके फातिमा बनने वाली अंजू को वहां तोहफे में फ्लैट मिला है। अब तो वह भारत में अपने पहले पति अरिवंद के बारे में अपशब्द भी बोलने लगी है।

मीडिया से बातचीत में अंजू ने कहा कि वह अपने पहले पति अरविंद से तलाक ले लिया है। जबकि उसके पति अरविंद तो कह रहे हैं कि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ। अंजू के भारत आने पर वह उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगा।
अभी तक पूर्व पति से तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी करने के मीडिया के सवाल पर अंजू भड़क जाती है और कहती है कि वो (अरविंद) कहीं का कलेक्टर है क्या? उसे कबका छोड़ दिया है मैंने। आपको नहीं मालूम वो जानवर है।
अंजू ने यह भी कहा कि भारत में रह रहे उसके बच्चे भी पूर्व पति अरविंद के साथ नहीं रहना चाहते। बच्चे अभी अंजू के पिता के साथ रह रहे हैं। अंजू ने दावा कि बेटी ने मीडिया के दबाव में आकर कह दिया कि वह मां की शक्ल तक नहीं देखना चाहती।












Click it and Unblock the Notifications