अलवर : गांव मातोर के युवकों ने खेतों में जमा बरसाती पानी का रुख मोड़कर सूखे कुओं को कर दिया लबालब

अलवर, 20 जुलाई। राजस्थान के अलवर जिले में लगातार गिरता भूजल स्तर बड़ी चिंता है। यहां बारिश ही एक मात्र संसाधन है, जिससे इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। इस बात को लेकर युवाओं में भी चिंता है। इसके लिए मुंडावर क्षेत्र के मातोर गांव के युवाओं ने कुछ ऐसा किया जिससे चारों तरफ उनकी तारीफ होने लगी है। उन्होंने अपने आस-पास के सभी कुओं को बरसाती पानी से लबालब कर दिया है।

Recommended Video

    अलवर : गांव मातोर के युवकों ने खेतों में जमा बरसाती पानी का रुख मोड़कर सूखे कुओं को कर दिया लबालब
    Alwar youths of village Mator turned rain water stop and made dry wells full

    बता दें कि मुंडावर के समीपवर्ती स्थित ग्राम मातोर में भारी बरसात के कारण खेतों में पानी भर गया था, जिसके चलते युवाओं ने राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में खेत से नालियां बनाकर और कहीं पाइप डालकर खेतों में भरे पानी को सूखे कुओं में पहुंचा दिया।

    ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में पानी ज्यादा होने से फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए गांव के युवा सुबह से ही वर्षा का जल कुओं में एकत्रित कर रहे हैं ताकि भूमिगत जलस्तर में वृद्धि हो सके और उसको खेत में सिंचाई के लिए काम में ले सके।

    इस काम से कई फायदे नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ा फायदा इस क्षेत्र का भूजल स्तर बढेगा। साथ ही खेतों में पानी भरने से खड़ी फसल भी खराब नहीं होगी और इस दिशा काम करने के लिए अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+