Alwar Gangrape : थानागाजी गैंगरेप केस में 4 आरोपियों को अंतिम सांस तक कैद, एक को 5 साल की सजा

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी गैंगरेप केस में मंगलवार को फैसला सुनाया गया है। अलवर की एससी/एसटी कोर्ट ने पति के सामने विवाहित से गैंगरेप करने के चार आरोपी और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करवाने के एक आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा का ऐलान किया है। थानागाजी केस का पांचवां आरोपी नाबालिग है।

Recommended Video

    अलवर : थानागाजी गैंगरेप केस में 4 आरोपियों को अंतिम सांस तक कैद, एक को 5 साल की सजा
    अलवर गैंगरेप केस में सजा

    अलवर गैंगरेप केस में सजा

    जानकारी के अनुसार अलवर की विशेष अदालत ने मंगलवार को थानागाजी गैंगरेप के चार आरोपियों को ताउम्र कैद की सजा सुनाई है। इन्हें अंतिम सांस तक जेल में रहना होगा जबकि गैंगरेप केस का वीडियो वायरल करवाने के आरोपी को पांच साल की सजा से दण्डित किया गया है।

    अलवर गैंगरेप के आरोपी व सजा

    अलवर गैंगरेप के आरोपी व सजा

    1. इंद्राज गुर्जर को उम्रकैद

    2. छोटेलाल गुर्जर को उम्रकैद
    3. हंसराज गुर्जर को उम्रकैद
    4. अशोक गुर्जर को उम्रकैद
    5. मुकेश गुर्जर को पांच साल की सजा

    क्या है थानागाजी अलवर गैंगरेप केस

    क्या है थानागाजी अलवर गैंगरेप केस

    बता दें कि 26 अप्रैल 2019 की दोपहर एक विवाहिता अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार में कपड़े खरीदने जा रही थी। थानागाजी इलाके के रास्ते में आरोपियों ने दोनों को रोक लिया और उनको टीलों के पीछे ले गए। जहां पर आरोपियों ने दम्पती से मारपीट की।

    विवाहिता से सामूहिक गैंगरेप किया और छठे आरोपी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करवा किया। अब इस मामले में छोटेलाल, हंसराज, इंद्राज, अशोक और मुकेश को दोषी करार दिया गया है।

    अलवर गैंगरेप में कब क्या हुआ

    अलवर गैंगरेप में कब क्या हुआ

    26 अप्रैल 2019: अलवर जिले के थानागाजी में 5 आरोपियों ने पति के सामने विवाहिता से गैंगरेप किया। वीडियो बनाए।

    28 अप्रैल 2019: आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने के लिए 11 हजार रुपए की मांग की। पीड़िता व उसके पति ने पुलिस को शिकायत दी।
    30 अप्रैल 2019: थानागाजी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो पीड़ित पक्ष ने अलवर एसपी से मुलाकात की।
    02 मई 2019: मामला एसपी तक पहुंचने के बाद थाना​गाजी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज, लेकिन कार्रवाई नहीं की।
    06 मई 2019: आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप के अश्लील वीडियो वायरल करवाए दिए।
    07 मई 2019: पूरा प्रकरण राजस्थान के साथ-साथ देशभर में सुर्खियां बना। शाम को अलवर एसपी राजीव पाचर एपीओ, थानागाजी एसएचओ सरदार सिंह सस्पेंड व एएसआई सहित कई पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।
    08 मई 2019: आरोपियों की गिरफ्तारी व सजा की मांग के लिए प्रदेशभर में प्रदर्शन।
    09 मई 2019: गैंगरेप के आरोपी हंसराज, महेश गुर्जर, अशोक व इंद्राज की गिरफ्तारी। वीडियो वायरल करने के आरोप में थानागाजी के मुकेश को भी गिरफ्तार किया।
    6 अक्टूबर 2020 : गैंगरेप के चार आरोपी व वीडियो वायरल करवाने के आरोपी को सजा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+