कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिसकर्मियों ने परिवार को दिया एक दिन का वेतन, पिता व बहनों को सौंपे 2 लाख के चेक
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले की पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक कांस्टेबल के निधन के बाद उसके परिजनों को आर्थिक सहायता की है।

अलवर एएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल नरेश वर्मा की सीकर में ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। अलवर जिला पुलिस के स्टाफ काउंसिल की बैठक कर यह फैसला किया गया था कि सभी पुलिसकर्मी अपने एक दिन का वेतन मृतक कांस्टेबल नरेश वर्मा के परिजनों को देंगे।
इसके बाद दो लाख रुपए का चेक मृतक कांस्टेबल नरेश वर्मा के पिता को सौंपा गया है। कुल 9 लाख 56 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, तीनों अविवाहित बहनों के लिए प्रतिमाह 7-7 हजार दिए जाएंगे ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। मृतक पुलिस कांस्टेबल नरेश वर्मा की तीनों बहनें और पिता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें चेक सौंपा गया।












Click it and Unblock the Notifications