अलवर पूर्व कलेक्टर IAS नन्नूमल पहाड़िया, RAS अशोक सांखला व दलाल को पांच लाख की घूस लेते पकड़ा

अलवर, 23 अप्रैल। राजस्थान भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शनिवार को घूसखोर अफसरों व दलाल को रंगे हाथ पकड़ा है। एसीबी ने अलवर के पूर्व जिला कलेक्टर आईएएस नन्नूमल पहाड़िया, सेटलमेंट अफसर कम राजस्व अपीलीय प्राधिकारी आरएएस अधिकारी अशोक सांखला व दलाल नितिन शर्मा को पांच लाख रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया है।

alwar

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एएसपी विजय सिंह ने बताया कि एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी फर्म की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्यों को निर्बाध रूप से चलने देने की एवज में मासिक बंधी के रूप में रिश्वत मांगी गई।

परिवादी ने शिकायत में बताया कि नन्नूमल पहाड़िया, अशोक सांखला 16 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एनएन के सुपरवीजन में एसीबी अलवर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के नतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया।

उप अधीक्षक पुलिस महेन्द्र कुमार एवं उनकी टीम की ओर से ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरएएस अशोक सांखला हाल सैटलमेन्ट ऑफिसर कम राजस्व अपीलीय प्राधिकारी को परिवादी से पांच लाख रुपए की रिश्वत लेकर अपने दलाल नितिन शर्मा द्वारा ले जाते हुए एसीबी टीम ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी आईएएस नन्‍नूमल पहाड़िया अलवर जिला कलक्टर पद से दो दिन पूर्व ही रिलीव हो गए थे। उनको जिला कलेक्टर आवास से पकड़ा है। आरोप है कि अशोक सांखला परिवादी से पूर्व में ही 8 लाख रुपए रिश्वत के रूप में वसूल लिए थे। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+