Yasin Khan: एक थप्‍पड़ के बदले पहलवान की हत्‍या, कार में GPS लगाकर किया पीछा

Yasin Khan Alwar Rajasthan: राजस्‍थान में भाजपा नेता यासीन खान हत्‍याकांड में नित नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि उनकी हत्‍या एक थप्‍पड़ से शरू हुई रंजिश की वजह से की गई थी। आरोपियों ने जीपीएस लगाकर उनकी कार का पीछा किया था।

यासीन की हत्‍या का आरोपी

यासीन खान उर्फ पहलवान की हत्‍या का आरोप 28 साल के अकरम खान पर लगा है, जो अलवर जिले के गांव बेलाका का रहने वाला है।

who was Yasin Khan Alwar

अलवर जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के अनुसार अकरम खान को अरेस्‍ट कर लिया गया है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यासीन खान की हत्‍या की है।

यासीन खान व अकरम की दुश्‍मनी

अलवर पुलिस की जांच में पता चला कि आठ माह पहले एक शादी समारोह के दौरान यासीन के भाई ने व अकरम के किसी बात को लेकर थप्‍पड़ मार दिया था।

थप्‍पड़कांड के बाद यासीन और अकरम के बीच रंजिश रहने लगी थी। फिर दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे थे।

थप्‍पड़ की वजह से शुरू हुई रंजिश के बाद अकरम पक्ष के लोगों ने यासीन के भतीजे इरसाद पर हमला किया और उसके पैर तोड़ दिए थे। बदले में यासीन पक्ष के लोगों ने अकरम पक्ष के शमीम पुत्र अक्‍का खां के पैर तोड़ दिए थे।

GPS लगाकर किया पीछा

अलवर पुलिस के अनुसार पकड़े आरोपी पूछताछ में बताया कि यासीन की हत्‍या की पूरी प्‍लानिंग की गई थी। उसकी कार में जीपीएस लगाया हुआ था।

11 जुलाई को यासीन खान जयपुर से अलवर जा रहे थे तब रास्‍ते में नारायणपुर थाना पुलिस थाने के गांव विजयपुरा में बदमाश दो एसयूवी में सवार होकर आए।

बदमाशों ने यासीन खान को कार से नीचे उतारा और हथौड़े, कुल्‍हाड़ी से करीब 200 वार किए। गंभीर रूप से घायल यासीन ने अगले दिन जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

कौन थे यासीन खान?

बता दें कि यासीन पहले पहलवानी किया करते थे। फिर ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने लगे और राजनीति में भी सक्रिय हो गए। दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा। पहले राष्‍ट्रय परिवर्तन दल की टिकट पर लक्ष्‍मणगढ़ और फिर लोक जन शक्ति पार्टी की टिकट रामगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा।

भाजपा में बालकनाथ के करीबी रहे दो बार विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद यासीन खान ने भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन कर ली थी। भाजपा में रहते हुए यासीन खान ने विधानसभा चुनाव में बाबा बालकनाथ के समर्थन में सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार किया था। लोकसभा चुनाव 2024 में अलवर भाजपा प्रत्‍याशी के समर्थन में वोट मांगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+