लिखिए 'गांधी जी' के नाम चिट्ठी और जीतें 50,000 का इनाम, डाक विभाग की योजना
प्रयागराज/इलाहाबाद। यदि आपको लिखना अच्छा लगता है और पत्र लिखने की कला में पारंगत हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। आप महात्मा गांधी के नाम एक चिट्ठी लिखिए और आप '50,000' तक का नगद पुरस्कार जीत सकते हैं। यह मौका भारतीय डाक विभाग की एक प्रतियोगिता के तहत आपको मिल रहा है। बस आपको करना इतना है कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए एक पत्र लिखकर आपको भेजना होगा। पत्र लिखने के लिए कोई उम्र, सीमा की समस्या नहीं है। आप किसी भी उम्र के हो आप पत्र लिख सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि पत्र आपको हिंदी, अंग्रेजी अथवा स्थानीय भाषा में लिखना है। आप अगर 18 वर्ष के युवा हैं तो आप जूनियर वर्ग में हिस्सा ले सकते हैं, जबकि 18 वर्ष से उपर के लोग सीनियर वर्ग में भाग ले सकते हैं।

ढाई आखर' पत्र लेखन प्रतियोगिता
भारतीय डाक विभाग की इस प्रतियोगिता का नाम ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय डाक विभाग पत्र लेखन को तो बढ़ावा देने का विशेष अभियान चला रहा है। साथ ही महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसके तहत 'प्रिय बापू आप अमर हैं' शीर्षक पर आपको पत्र लिखना होगा। यदि डाक विभाग आपका पत्र चुनता है तो आपको पांच हजार से पचास हजार रुपये तक पुरस्कार मिलेगा। चिट्ठी लिखकर आपको उत्तर प्रदेश चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय को भेजना है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता होगी।

कैसे लें हिस्सा
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी को शीर्षक के अनुसार गांधी जी के प्रति विचार लिखने होंगे। जो निर्धारित विषय 'प्रिय बापू आप अमर हैं' पर होंगे। जूनियर वर्ग में हिस्सा लेने वालो को 500 शब्दों में पत्र लिखना है। जबकि सीनियर वर्ग में प्रतिभाग कर प्रतिभागी को 1000 शब्दों में अंग्रेजी, हिंदी या स्थानीय भाषा में पत्र लिखना है। यहां ध्यान देने वाली एक बात है जो कि इस प्रतियोगिता का नियम भी है कि आपको अपना पत्र डाक विभाग द्वारा जारी अंतर्देशीय पत्र या लिफाफे द्वारा ही भेजना हैं। अन्यथा पत्र स्वीकार्य नहीं होगा।
यह जरूर करें
प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे प्रतिभागी पत्र में निर्धारित स्थान पर कुछ बातों का उल्लेख अवश्य करें। जिसमें पूरा नाम, पता व जन्मतिथि शामिल है। पत्र लिखने के बाद इसे आप चीफ पोस्ट मास्टर जनरल या क्षेत्रीय डाकघरों में लगे विशेष लेटर बॉक्स में जमा कर दें। इस प्रतियोगिता के लिए अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई है। यानि इससे पहले आपका पत्र डाक विभाग को मिल जाना चाहिए।
पुरस्कार ही पुरस्कार
प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम विजेता को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा । जबकी दूसरे स्थान के विजेता को 25000 व तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 10000 का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम विजेता को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा । वही, इस प्रतियोगिता में प्रांतीय स्तर पर भी विजेताओं का चयन होगा और प्रांतीय स्तर पर भी पुरस्कार मिलेगा। इसमें प्रांतीय स्तर पर प्रथम विजेता को 25 हजार रुपये, दूसरे विजेता को 15 हजार व तीसरे विजेता को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा।
इस पते पर भेजे पत्र
लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं केके यादव की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी अगर शहर के निवासी हैं तो वह प्रधान डाकघर या अन्य वितरण डाकघरों में इसके लिए विशेष तौर पर लगे लेटर बॉक्स में पत्र डाले। और अगर प्रतिभागी गांव के रहने वाले हैं तो पत्र को अपने ब्रांच पोस्टमास्टर के माध्यम से भेज सकते हैं।
पत्र भेजने का पता है - 'चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश परिमंडल, लखनऊ 226001'
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications