अखिलेश के होनहार युवाओं ने लूट लिए 'फ्री लैपटॉप', SDM को बनाया बंधक

संगम नगरी के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फ्री लैपट़प बांटने वाले आए थे। 55 छात्रों को लैपटॉप देने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम से लौटे, छात्रों ने हंगामा और लूटपाट शुरू कर दी। छात्रों ने पंडाल में मौजूद कुर्सियां तोड़ दीं और मंच पर चढ़कर तोड़फोड़ मचाई और लैपटॉप से भरी पेटी लूट ली। इतना ही नहीं छात्रों ने एसडीएम को भी बंधक बना लिया।
हंगामे के छात्रों के साथ छात्राओं ने भी तोड़-फोड़ शुरु कर दी। गुस्साई छात्राओं ने कैंपस में खड़ी कई बसें तथा अन्य वाहन में तोड़फोड़ मचाई। छात्राओं ने जाम भी लगाया। बाद में प्रशासन के समझाने-बुझाने पर छात्र शांत हुए। प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिलाया है कि उनके लैपटॉप जल्द ही उन के कॉलेजों में भेज दिया जाएगा। जहां से वो उसे ले सकते है। प्रशासन के भरोसे के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।












Click it and Unblock the Notifications