ये कोई Web Series नहीं प्रयागराज के स्कूल का है Video, देखिए कैसे छीनी गई प्रिंसिपल की कुर्सी, केस दर्ज

Prayagraj School Video Viral: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में एक स्कूल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग प्रिंसिपल के साथ मारपीट कर रहे हैं।

मारपीट करने के साथ ही लोग प्रिंसिपल को उसकी कुर्सी से धक्का देकर हटा देते हैं। इस दौरान लोग प्रिंसिपल की मोबाइल को भी छीन लेते हैं। मामले में प्रिंसिपल द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है।

video-of-marpit-on-principal-in-prayagraj-school-goes-viral-on-social-media

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। यह पूरा मामला प्रयागराज के बिशप जॉनसन गर्ल्स इंटर कॉलेज का है।

2 जुलाई को हुई थी मारपीट
बताया जा रहा है कि कॉलेज में 2 जुलाई को 5 से 10 की संख्या में लोग प्रिंसिपल के ऑफिस में घुस जाते हैं। इस दौरान लोग प्रिंसिपल से कहा सुनी करते हैं।

कहासुनी के दौरान महिला प्रिंसिपल पारुल डोंट टच मी.. कहते हुए सुनी जा रही हैं। किसी दौरान एक महिला उनका मोबाइल छीन लेती है और उन्हें धक्का देकर कुर्सी से हटा दिया जाता है।

इस मामले के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। पहले वीडियो में कुछ लोग कॉलेज में स्थित प्रिंसिपल ऑफिस का ताला हथोड़ा मार कर तोड़ते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में प्रिंसिपल कार्यालय में कुछ लोग घुसते हुए नजर आ रहे हैं और प्रिंसिपल के साथ कहा सुनी भी कर रहे हैं। इसके बाद तीसरा वीडियो है जिसमें प्रिंसिपल को कुर्सी से धक्का देकर हटा दिया जाता है।

काफी समय से चला आ रहा है विवाद
दावा किया जा रहा है कि यह विवाद पिछले काफी समय से चला रहा है। दूसरे पक्ष का कहना है कि प्रिंसिपल पारुल सोलोमन की नियुक्ति उनके पिता ने की थी।

मैनेजमेंट का कहना है की प्रिंसिपल पारुल सोलोमन की नियुक्ति अवैध पाई गई जिसके चलते उन्हें बर्खास्त कर दिया गया और उनकी जगह पर शर्ली मसीह को नया प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया गया था।

पारुल सोलोमन कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थीं, इसलिए उन्हें हटाकर उनकी जगह शर्ली मसीह को बैठाया गया। वहीं, दूसरे पक्ष का भी कहना है कि प्रिंसिपल द्वारा लगाए जा रहे मारपीट और उत्पीड़न के आरोप झूठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+