मंदिर में लड़की से STF के दारोगा ने लिए सात फेरे लेकिन घर पहुंचते ही निकली किन्नर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मंगलवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां स्पेशल टॉस्क फोर्स में दारोगा के पद पर तैनात युवक की किन्नर से शादी हो गई। जब दारोगा को इस बात का पता चला कि उसकी पत्नी एक महिला नहीं बल्कि किन्नर है तो वह सन्न रह गया। इसके बाद दारोगा ने कैंट थाने में किन्नर पत्नी और उसके माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया।

पहली पत्नी की मौत के चलते किया था दूसरी शादी का फैसला

पहली पत्नी की मौत के चलते किया था दूसरी शादी का फैसला

कैंट थाना पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेली अस्पताल के पास रहने वाले दारोगा की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस कारण बच्चों के पालन-पोषण के लिए दाारोगा ने दूसरी शादी करने का फैसला किया। दारोगा का आरोप है कि रानीगंज के रहने वाले शख्स से उसकी मुलाकात हुई।

विदाई के बाद घर आई लड़की तो हुआ खुलासा

विदाई के बाद घर आई लड़की तो हुआ खुलासा

उसी शख्स ने करनपुर में रहने वाली लड़की के बारे में बताया और उसकी सगाई कराई। इसके बाद साल 2019 में 5 अक्टूबर को प्रतापगढ़ बेल्हा मंदिर में दोनों की हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई। लड़की विदा होकर जब वह अपने ससुराल आई तो दारोगा को उसके किन्नर होने का पता चला। दारोगा के विरोध करने पर लड़की के माता-पिता ने जान से मारने की धमकी दी।

मानिसक रूप से प्रताड़ित होने के बाद दर्ज कराई शिकायत

मानिसक रूप से प्रताड़ित होने के बाद दर्ज कराई शिकायत

इन सबसे मानसिक तौर पर परेशान होकर दारोगा ने इसकी शिकायत एसएसपी से की और मामले में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में कैंट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उनकी तहरीर पर कैंट पुलिस ने रविंद्र बहादुर सिंह, उनकी पत्नी प्रियंका सिंह और बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लड़की के पिता की तरफ से आया था शादी का प्रस्ताव

लड़की के पिता की तरफ से आया था शादी का प्रस्ताव

शिकायत में 42 वर्षीय दारोगा ने पुलिस को बताया है कि साल 2002 में उनकी पहली शादी हुई थी। इस दौरान उनको एक बेटा और एक बेटी हुई। साल 2017 में 23 जुलाई को उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई। बच्चे छोटे थे और उन्हें खुद काम के चक्कर में रात को बाहर रहना पड़ता था। इसलिए उनके पास रविंद्र बहादुर सिंह के यहां से दूसरी शादी का प्रस्ताव आया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+