UPHJS- 2016 का संशोधित रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Prayagraj News, प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश हायर जुडिशियल सर्विस रिक्रूटमेंट- 2016 भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर देख सकते हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में इस भर्ती के रिजल्ट को कुछ अभ्यर्थियों द्वारा चैलेंज किया गया था। जिसमें कोर्ट के आदेश के बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सुशील कुमार रस्तोगी की ओर से संशोधित रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। सभी चयनित अभ्यार्थियों का अनुक्रमांक और नाम पीडीएफ फाइल में वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर अपना अनुक्रमांक चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती में कुल 72 पदों पर चयन होना था।

Uttar Pradesh Higher Judicial Service Recruitment-2016 Revised result released

कैसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले आप इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं। यहां रिक्रूटमेंट कॉलम पर क्लिक करें आपको रिजल्ट वाला लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक कर आप रिजल्ट देख सकते है। अथवा नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सीधे रिजल्ट देखे।

लिंक - http://allahabadhighcourt.in/event/event_5278_06-03-2019.pdf इस लिंक से आप पीडीएफ फाइल के तौर पर प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट देख सकेंगे। सभी के अनुक्रमांक पीडीएफ फाइल में अपलोड किए गए।

ये भी पढ़ें:- UPSSSC: 1364 पदों चकबंदी लेखपाल की निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+