UPPSC: एलटी ग्रेड टीचर भर्ती में दो विषयों का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2018 में दो विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। संगीत व कृषि विषय के लिये चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दी गयी है। सूची पीडीएफ फाइल के तौर पर अपलोड की गयी है, जिसे डाउनलोड कर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

UPPSC LT Grade Assistant Teacher result announced

रिजल्ट जारी करते हुये आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि संगीत विषय के लिये 19 अभ्यर्थी चयनित किये गये हैं, जबकि कृषि विषय के लिये 8 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इन दोनों विषयों के सभी पदों पर चयन हुआ है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट व कार्यालय के सूचना पर पट पर रिजल्ट चस्पा किया गया है।

गौरतलब है कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 को यूपी के 39 जनपदों में हुई थी। इस भर्ती में कृषि विषय के लिऐ पुरूष शाखा में 3175 व संगीत में पुरूष शाखा के लिये 443 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से संगीत विषय के लिये 19 व कृषि विषय के लिये 8 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। यह भर्ती 15 मार्च 2018 को शुरू हुई थी और 12 अप्रैल तक इसके लिये फार्म भरे गये थे।

यहां देखें रिजल्ट
अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये। यहां इंपार्टेंट लिंक कॉलम में रिजल्ट का लिंक जारी किया गया है। लिंक पर क्लिक कर आप प्रेस वज्ञिप्ति व रिजल्ट दोनों देख सकते हैं। दोनों विषयों के रिजल्ट का अलग अलग लिंक दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फाइल में है, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम व रोल नंबर दर्ज हैं। सीधे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिये नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल करें।

लिंक - http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=1162
संगीत विषय का रिजल्ट देखने के लिये आपप इस लिंक का इस्तेमाल कर सकते है।

लिंक - http://uppsc.up.nic.in/View_Notices.aspx?ID=news&N=1161
कृषि विषय का रिजल्ट देखने के लिये आपप इस लिंक का इस्तेमाल कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+