UPPSC 2017 का रिजल्ट घोषित, प्रतापगढ़ के अमित शुक्ला बने टॉपर
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2017 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 676 पीसीएस अफसर चुने गए हैं। बता दें कि इस परीक्षा के लिए इंटरव्यू 16 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच आयोजित किए गए थे। इसमें प्रतापगढ़ के अमित शुक्ला, परीक्षा के टॉपर घोषित किए गए हैं। वहीं दूसरा स्थान प्रयागराज के अनुपम मिश्रा और तीसरा स्थान प्रतापगढ़ की मीनाक्षी पांडेय को मिला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग ने राज्य के 27 प्रकार के पदों पर चयन के लिए पीसीएस 2017 परीक्षा कराई थी। प्रारंभिक परीक्षा 24 सितंबर 2017 को हुई थी, जबकि मुख्य परीक्षा जून 2018 में कराई गई। इसका परिणाम आयोग ने सात सितंबर को घोषित किया था। मुख्य परीक्षा में 12295 अभ्यर्थी शामिल थे। इसमें 2029 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए थे। वहीं, यूपीपीएससी की ओर से कहा गया है कि इसमें जिन चयनितों के नाम के आगे प्रोविजनल शब्द लिखा है उन्हें निर्धारित समय के अंतर्गत वांछित अभिलेख आयोग को देना होगा। ऐसा न करने पर उनका चयन निरस्त हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा यानी पीसीएस 2017 में प्रतापगढ़ जिले की कुंडा तहसील निवासी अमित ने परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, प्रयागराज के एमआइजी एडीए कालोनी नैनी निवासी अनुपम मिश्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि प्रतापगढ़ के सदर बाजार स्थित बेल्हा देवी रोड निकट कुमार पैलेस निवासी राज नारायण पांडेय की बेटी मीनाक्षी पांडेय को तीसरा स्थान मिला है। मीनाक्षी पीसीएस 2017 में महिला वर्ग की टॉपर भी हैं। श्रावस्ती के रामपुर पैंडा निवासी शत्रुहन पाठक चौथे व मुरादाबाद के मानसरोवर स्कूल के पीछे शक्तिनगर की निधि डोडवाल ने पांचवां स्थान हासिल किया है। डिप्टी एसपी पद पर 90 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें मयंक द्विवेदी पहले, अम्बुजा त्रिवेदी दूसरे, विदूष सक्सेना तीसरे, राहुल पाण्डेय चौथे व आशुतोष मिश्र पांचवें स्थान पर हैं।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications