UPPCL : 2779 पदों वाली टेक्निकल ग्रेड भर्ती का रिजल्ट जारी, यहां पर देखें
Prayagraj news, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने 2779 पदो वाली टेक्निकल ग्रेड भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है । अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यह भर्ती उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन व उसकी सहयोगी कंपनियों हेतु की जा रही है। 2018 में यह भर्ती शुरू हुई थी और कप्यूटर पर हुई परीक्षा के बाद सफल उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी है।

रिजल्ट पीडीएफ फाइल के तौर पर वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, जिसमें सभी सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। सभी सफल अभ्यर्थी को अब अभिलेखीय जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा, जो 4 से 8 मार्च के बीच होगी। अभिलेखीय जांच के लिये अभ्यर्थी को अपने सभी शैक्षणिक डाक्यूमेंट के साथ विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, सरोजनी नगर लखनउ पहुंचना होगा। यहां अभ्यार्थी एक बात का ध्यान अवश्य रखें की अभिलेखों की जांच के लिये पास अभ्यर्थियों को अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जायेगा। साथ यूपीपीसीएल की पूर्व में बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in बंद कर दी गई है और नए नाम से यह वेबसाईट संचालित की जा रही है। पूर्व में यह uppcl.org के नाम पर थी। रिजल्ट नयी आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर देख सकते हैं।
2018 में शुरू हुई थी भर्ती
गौरतलब है कि यह भर्ती 21 फरवरी 2018 को शुरू हुई थी । इसमे असिस्टेंड एकाउंट, टेक्निकल ग्रेड इलेक्टिशियन के कुल 2779 पद थे। जिसमें टेक्निकल ग्रेड इलेक्टिशियन के लिये 24 व 25 जनवरी को कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसका अब रिजल्ट जारी किया गया है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का 4 से 8 मार्च 2019 तक अभिलेखीय सत्यापन होगा, उसके बाद श्रेष्ठता अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की जायेगी।
कैसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाये। यहां वैकेंसी रिजल्ट काॅलम पर क्लिक करे। आपके सामने रिजल्ट का लिंक होगा उस पर क्लिक करे, रिजल्ट व अन्य जानकारी पीडीएफ फाइल में आपको मिल जायेगी। नीचे दिये गये लिंक का इस्तेमाल करे आप सीधे रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
लिंक - http://upenergy.in/uppcl/en/page/vacancy-results
यह रिजल्ट का लिंक है।
लिंक - http://upenergy.in/site/writereaddata/siteContent/201903011801361857452_VSA_280219.pdf
इस लिंक से आप सीधे पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते है।












Click it and Unblock the Notifications