UP News: महिला ने बच्‍चे के जन्म प्रमाण पत्र में पिता के नाम की जगह लिखवाया प्रेमी का नाम, पुलिस से शिकायत

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। प्रयागराज जनपद में एक शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई है।

उसने यह भी आरोप लगाया कि जिस समय पत्नी उसे छोड़कर गई थी उसे समय वह प्रेग्नेंट थी। उसके बाद बच्चे का जब जन्म हुआ तो उसने जन्म प्रमाण पत्र में पिता की जगह अपने प्रेमी का नाम लिखवा दिया।

up-news-woman-got-her-lovers-name-written-in-place-of-fathers-name-in-the-childs-birth-certific

पति का आरोप है कि घर से जाते समय उसकी पत्नी गहने और रुपए भी लेकर गई है। अभी तक तलाक नहीं हुआ है बावजूद इसके अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रह रही है। उसने इस मामले में अपने ससुराल वालों का भी हाथ होने का आरोप लगाया है।

यह है पूरा मामला
दरअसल, प्रयागराज जनपद के अल्लापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक शख्स शख्स पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि बरेली की रहने वाली एक युवती से उसकी शादी हुई थी। शादी के पहले से ही लखनऊ के रहने वाले हरि ओम नामक शख्स से उसकी पत्नी का अवैध संबंध था।

उसने कहा की शादी के बाद जब उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हो गई तो 12 में 2023 को 15 लाख के गहने और बुलेट खरीदने के लिए घर में रखे तीन लाख नगद लेकर अपने प्रेमी हरिओम के साथ भाग निकली।

उसने बताया कि जनवरी 2024 में उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। बच्‍चे को जन्म देने के बाद उसने बर्थ सर्टिफिकेट में पिता के नाम की जगह अपने प्रेमी हरिओम का नाम लिखवाया है। पुलिस की शिकायत में उसने बताया कि ससुराल वालों ने साजिश के तहत उसका विवाह संबंध खराब किया है। इसके अलावा उसकी पत्नी ने बिना उसे तलाक दिए दूसरे शख्स से शादी कर ली है।

इस मामले में पति द्वारा किए गए शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं महिला द्वारा बर्थ सर्टिफिकेट में पिता की जगह प्रेमी का नाम लिखवाने का मामला सुनकर लोग हैरान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+