UP News: नक्सली गतिविधियों में शामिल पति-पत्नी को यूपी ATS ने किया गिरफ्तार, देश के खिलाफ रच रहे थे यह साजिश
Prayagraj News: यूपी एटीएस ने मंगलवार को प्रयागराज से नक्सली गतिविधियों में शामिल दंपति को गिरफ्तार किया है।एटीएस के मुताबिक, कृपाशंकर सिंह (49) और उसकी पत्नी बिंदा सोना उर्फ मंजू उर्फ सुमन (41) प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सदस्य थे । यह दोनो देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने की योजना का हिस्सा थे।
दंपति के मुताबिक 2017-2018 में नक्सली क्वांथन श्रीनिवासन को शरण दी थी जिस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। एटीएस ने कहा कि दोनों ने श्रीनिवासन को महाराजगंज के करमहिया गांव में आश्रय देते हुए फर्जी नाम के साथ एक स्कूल में काम दिलाया। एटीएस ने कहा कि जुलाई 2019 में नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और कुछ गिरफ्तारियां भी की गईं थीं।

Prayagraj News: 'सलीम अंसारी' बन गए 'वेदव्रत शुक्ल', बोले- कई सालों से बनना चाहता था हिंदू, बताई ये वजह
उनके पास से जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के फोरेंसिक विश्लेषण से कृपाशंकर सिंह और उसकी पत्नी के प्रतिबंधित संगठन के साथ संबंध सामने आए हैं। एटीएस ने कहा कि कृपाशंकर सिंह रायपुर में एक एनजीओ में काम करने के दौरान बिंदा सोना के संपर्क में आया था।












Click it and Unblock the Notifications