यूपी चुनाव: फ्रैक्चर के बावजूद स्ट्रेचर पर मतदान करने पहुंची बुजुर्ग महिला, बोलीं- वोट बर्बाद नहीं कर सकती थी

प्रयागराज, 27 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में रविवार को सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली जिलों में वोटिंग हो रही है। पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर 692 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदाताओं में भी जोश दिख रहा है। प्रयागराज में एक बुजुर्ग महिला फ्रैक्चर के बावजूद वोट देने पहुंची। महिला को स्ट्रेचर पर मतदान केंद्र लाया गया, जहां उन्होंने मतदान किया। महिला ने कहा कि वह अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहती थी, इसलिए इस हालत में भी स्ट्रेचर पर वोट देने पहुंची।

Recommended Video

    UP Election Fifth Phase: स्ट्रेचर पर मतदान करने पहुंची बुजुर्ग महिला, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    सिद्धार्थ नाथ सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान

    सिद्धार्थ नाथ सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान

    प्रयागराज की शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को पांचवें चरण में अपना मतदान किया। उन्होंने ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बनाए गए मॉडल मतदान केंद्र के बूथ संख्या 257 पर पहुंचकर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उनकी इस सीट पर अच्छे मतों से जीत मिलेगी। सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी 300 ज्यादा सीटें जीतकर सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाएगी।

    शाम छह बजे तक चलेगा मतदान

    शाम छह बजे तक चलेगा मतदान

    चुनाव आयोग के मुताबिक, कड़ी सुरक्षा और कोविड गाइडलाइन के साथ मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। पांचवें चरण में कुल 692 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनके लिए करीब 2.24 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

    पांचवें चरण में ये हैं खास चेहरे

    पांचवें चरण में ये हैं खास चेहरे

    कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज जिले की पश्चिम विधानसभा सीट से, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज की दक्षिण सीट से, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट विधानसभा सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। प्रतापगढ़ के कुंडा से चुनाव जीत रहे रघुराज प्रताप सिंह इस बार अपनी जनसत्ता पार्टी के टिकट पर परंपरागत सीट पर चुनाव मैदान में हैं। प्रतापगढ़ जिले में ही अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल समाजवादी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में सामने हैं। विधानसभा में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘मोना' भी रामपुर खास सीट से किस्मत आजमा रही हैं। अमेठी की पूर्व रियासत के मुखिया संजय सिंह अमेठी में इस बार भाजपा से उम्मीदवार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+