UP Board Result 2019: हाईस्कूल और इंटर में 165 स्कूलों में कोई नहीं हुआ पास, सब फेल

Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परीषद (UPMSP) ने 'शून्य' प्रतिशत रिजल्ट देने वाले स्कूलों की सूची जारी कर दी है। ये ऐसे कालेज हैं जिन्होंने बाकायदे माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाईस्कूल व इंटर स्तर की मान्यता ले रखी है लेकिन, छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और परिणाम से उनका कोई सरोकार नहीं है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

UP Board 2019 165 high school and intermediate School result zero

होगी कार्रवाई
बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार 10वीं में 96 स्कूलों का रिजल्ट प्रतिशत शून्य है। यहां पर कोई भी स्टूडेंट पास नहीं हुआ है। जबकि इसी क्रम में 12वीं के 69 ऐसे स्कूल रहे हैं, जहां पर एक भी छात्र परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके हैं। फिलहाल बोर्ड ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है और इन पर मान्यता समाप्त करने व विद्यालय बंद करने तक की कार्यवाही की जा सकती है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सूची भी बोर्ड ने तैयार कराया है और मान्यता समाप्त करने से पहले संभव है कि बच्चों से भी उनका पक्ष जाना जाये।

कौशांबी सबसे फिसड्डी
आपने बेहतर परिणाम देने वाले टॉप शहरों के नाम देखे होंगे, लेकिन 0% रिजल्ट देने वाले स्कूलों में सबसे ज्यादा टॉप पर कौन सा शहर है वह भी आप जान लीजिए। ऐसे स्कूलों में यूपी का कौशांबी जिला सबसे आगे है, यानी बोर्ड मुख्यालय का पड़ोसी शहर इसमें टॉप पर है। यहां के 13 स्कूलों का रिजल्ट शून्य फीसदी रहा है। जबकि इसी कड़ी में प्रयागराज के 10, प्रतापगढ में 8, मीर्जापुर व इटावा में 6-6, बलिया व गाजीपुर में 5-5, चित्रकूट में 3 स्कूलों में रिजल्ट का प्रतिशत शून्य है। इसके अलावा कुछ अन्य जिलों में 1 से अधिक व तीन से कम की संख्या में स्कूलों का परिणाम शून्य रहा है। वहीं, इंटरमीडिएट में मैनपुर व अलीगढ़ में 7-7, प्रतापगढ व गाजीपुर में 5-5, प्रयागराज में 3, जबकि इसके अलावा 1 व 2 की संख्या में दर्जनों जिले शामिल हैं, जहां शून्य रिजल्ट आया है।

ये भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश की सीटों पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+