उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही है अतीक की पत्नी शाइस्ता, पकड़ने के लिए पुलिस ने नैनी, मेजा में दी दबिश
उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश है। पुलिस ने शाइस्ता की तलाश में यमुनापार और गंगापार के कई इलाकों में छापेमारी की गई।

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल मर्डर केस मामले में पुलिस और एसटीएफ माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। लेकिन, शाइस्ता परवीन का अभी तक पुलिस को कोई पता नहीं चल सका है। शाइस्ता की तलाश में पुलिस ने यमुनापार और गंगापार के कई इलाकों में छापेमारी की गई। गंगापार के मऊआइमा, नवाबगंज और फूलपुर के कई घरों में दबिश दी गई। दूसरी ओर यमुनापार के नैनी और मेजा इलाकों में दबिश दी गई।
बता दें, शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके सिर पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है। इस बीच आज अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की अग्रिम जमानत याचिका पर आज एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। शाइस्ता परवीने खुद की गिरफ्तारी पर रोक की मांग को लेकर यह याचिका दाखिल की है। शाइस्ता की तरफ से कोर्ट में दाखिल की याचिका में उसने खुद को बेगुनाह बताया है। हालांकि, वो अभी तक फरार है।
वहीं, शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस चकिया, राजरूपपुर, मरियाडीह, असरावर, असरौली और हटवा आदि इलाकों में लगातार खोजबीन की जा रही है। अब पुलिस को इनपुट मिला है कि शाइस्ता ग्रामीण इलाकों में भी छिपी हो सकती है। सूचना पर पुलिस ने नवाबगंज, मऊआइमा और फूलपुर के कई गांवों में दबिश दी। इन इलाकों में अतीक के रिश्तेदारों के साथ-साथ करीबियों के घरों को भी खंगाला गया। यमुनापार के नैनी और मेजा इलाकों में भी दबिश दी गई।
Recommended Video

पुलिस कॉल डीटेल्स और करीबियों के बयान के आधार पर उन्हें खोज रही है। अतीक के बेटे के तमाम दोस्त भी पुलिस के रडार पर हैं। उनके कॉल डीटेल्स के आधार पर भी दबिश दी जा रही है। वहीं, अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की मददगार के तौर पर धूमनगंज थाने की महिला लेडी डॉन और हिस्ट्रीशीटर मुंडी पासी को एसटीएफ तलाश रही है।












Click it and Unblock the Notifications