Prayagraj: सफारी के बोनट पर बैठकर दुल्हन ने बनाया रील, राहगीर भी रह गए हैरान, पुलिस ने काटा चालान
Prayagraj जिले में सफारी के बोनट पर दुल्हन की पोशाक में बैठकर वीडियो बनवाने वाली एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सफारी का 15500 रुपये का चालान काट दिया।

उत्तर प्रदेश के Prayagraj जनपद में दुल्हन की पोशाक में सफारी की बोनट पर बैठी एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवती सफारी की बोनट पर बैठी है और सफारी रोड पर चल रही है।
Recommended Video
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा इसकी जांच पड़ताल कराई गई और सफारी का 15500 रुपए का चालान कर दिया गया। वहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा लगातार शेयर किया जा रहा है।
रिपोर्ट की माने तो प्रयागराज जनपद के अल्लापुर की रहने वाली वर्णिका चौधरी नामक युवती सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर रील अपलोड करती है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व वर्णिका सिविल लाइंस स्थित ब्राइडल स्टूडियो में पहुंची।
स्टूडियो में पहुंचने के बाद उसने दुल्हन के पोशाक में मेकअप करवाया। मेकअप करवाने के बाद वह युवती टाटा सफारी गाड़ी में बैठकर सिविल लाइंस इलाके की पत्थर गिरजाघर में पहुंची, जहां वह सफारी की बोनट पर बैठ गई। सफारी की बोनट पर बैठकर उसने वीडियो बनवाया।
रोड पर चलती हुई टाटा सफारी की बोनट पर बैठकर वीडियो बनवाती दुल्हन को देखकर राहगीर भी हैरान नजर आए। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि युवती सफारी की बोनट पर बैठी हुई है और अगल बगल से गुजर रहे राहगीर उसे देखते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
यह भी कहा जा रहा है कि चलती सफारी की बोनट पर बैठकर वीडियो बनवाने के बाद उसने वर्णिका चौधरी द्वारा इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस द्वारा टाटा सफारी के नंबर की जांच करते हुए 15500 रुपए का चालान कर दिया गया। सफारी की बोनट पर बैठकर वीडियो बनवाने के अलावा वर्णिका चौधरी ने स्कूटी पर भी बैठ कर रील बनाई थी। ऐसे में स्कूटी का भी डेढ़ हजार रुपए का चालान कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications