प्रयागराज: जम्मू कश्मीर के 20 खूंखार आतंकी नैनी सेंट्रल जेल में शिफ्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रयागराज। जम्मू कश्मीर की जेल में बंद 20 खूंखार आतंकियों को सुरक्षा के मद्देनजर प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। आतंकियों को कड़ी सुरक्षा के बीच वायुमार्ग से यहां ले आया गया। एयरपोर्ट से जम्मू-कश्मीर की पुलिस व सीआरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग वाहनों से सभी को नैनी सेंट्रल जेल ले जाया गया। हालांकि, यह सारा क्रम बड़े गोपनीय ढंग से हुआ और जेल में शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आतंकियों के लाए जाने की सूचना मीडिया को दी गई।

terrorist from jammu kashmir shifted to naini central jail prayagraj

सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद हुई ​शिफ्टिंग

बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में आतंकियों के हमले की खबर है। ऐसे में आतंकी अपने साथियों को जेल से छुडाने की भी कोशिश कर सकते थे। सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद एहतियातन 20 आतंकियों को जम्मू कश्मीर की जेल से हटाकर अब प्रयागराज पहुंचा दिया गया है। आपको बता दें कि नैनी सेंट्रल जेल में पहले से ही कई खूंखार आतंकवादी बंद हैं। अयोध्या बम विस्फोट मामले में भी आरोपी आतंकियों को इसी जेल में बंद रखा गया है।

बढ़ाई गई सुरक्षा

Recommended Video

    मुस्लिम बहनों ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेजी स्पेशल राखियां

    नैनी सेंट्रल जेल में वैसे तो पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है, क्योंकि यहां पहले से अंडरवल्र्र्ड डॉन समेत आतंकी बंद है। ऐसे में 20 आतंकियों के बढ़ने के बाद अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी सुरक्षा की है, जिसके लिए जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था जेल में लागू कर दी है। आतंकियों को स्पेशल सेल में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है और जेल की आतंरिक व वाह्य सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंरिक सुरक्षा में एक डिप्टी जेलर व उनकी यूनिट विशेष निगरानी के लिए लगाई गई है, जबकि जेल के बाहर पीएसी की एक कंपनी व पुलिस के आठ दरोगाओं की अतरिक्त तैनाती गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+