UP सब इंस्पेक्टर परीक्षा 2016 का रिजल्ट घोषित, 2486 अभ्यर्थी हुए सफल

Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 2016 में शुरू की गयी दारोगा भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है, जहां से अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हालांकि इस भर्ती में सभी पद नहीं भरे जा सके हैं। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुरूषों के 2181 पद पर चयन किया गया है। जबकि महिलाओं के 305 पद भरे जा सके हैं।

sub inspector 2016 results declared 2486 candidates selected

कितने पद रह गये खाली
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की यूपी एसआई भर्ती परीक्षा 2016 में में कुल 3307 पद हैं। इस भर्ती में दारोगा (सब इंस्पेक्टर) के 2400 पद हैं। जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए दारोगा के 600 से पद अलग से सृजित हैं। जिनमें- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष)- 2400 पद हैं। जिसमें 1943 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि 457 पद खाली रह गये हैं। पीएसी प्लाटून कमांडर के- 210 पद हैं, जिसमें 162 पद भरे गये हैं। जबकि 48 पद खाली रह गये है। वहीं, अग्निशमन सेकेंड क्लास आफिसर के 97 पद हैं, जिसमें 76 अभ्यर्थी चयनित किए गये हैं, जबकि 21 पद खाली रह गये हैं। इसी तरह उप-निरीक्षक (महिला)- 600 पद हैं। जिनमें 305 पद भरे गये हैं और 295 पद खाली रह गये हैं।

पुरूष भर्ती के लिंक
लिंक - http://uppbpb.gov.in/SI-16-Result/Male/sicp-2016Male-vigyapti.pdf इस लिंक से आप रिजल्ट से संबंधित आधिकारिक प्रेस रिलीज व आरक्षण के तहत चयनित पदों आदि के बारे में पूरी जानकारी देख सकते हैं।

लिंक - http://uppbpb.gov.in/SI-16-Result/Male/List1-SelectedCombinedMaleCandidatesRegistrationNoWise.pdf इस लिंक से आप चयनित अभ्यर्थियों के रजिस्टेशन नंबर बढते क्रम में देख सकते हैं।

लिंक - http://uppbpb.gov.in/SI-16-Result/Male/List2-SelectedCombinedMaleCandidatesRankWise.pdf इस लिंक से आप चयनित अभ्यर्थियों का श्रेष्ठता क्रम देख सकते हैं।

लिंक - http://uppbpb.gov.in/SI-16-Result/Male/List4-SelectedCandidateListofSICP(Male)RankWise.pdf इस लिंक से आप नागरिक पुलिस के लिये चयनित 1943 अभ्यर्थी की श्रेष्ठता सूची देख सकते हैं।

लिंक - http://uppbpb.gov.in/SI-16-Result/Male/List5-SelectedCandidateListofPCPAC(Male)RankWise.pdf इस लिंक से आप प्लाटून कमांडर पीएसी के लिये चयनित 162 अभ्यर्थी की श्रेष्ठता सूची देख सकते हैं।

लिंक - http://uppbpb.gov.in/SI-16-Result/Male/List6-SelectedCandidateListofFSSO(Male)RankWise.pdf इस लिंक से आप अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के लिये चयनित 76 अभ्यर्थी की श्रेष्ठता सूची देख सकते हैं।

महिला भर्ती रिजल्ट के लिंक
लिंक - http://uppbpb.gov.in/SI-16-Result/Female/sicp-2016Female-vigyapti.pdf इस लिंक से आप महिला भर्ती के पदों से संबंधित रिजल्ट की आधिकारिक प्रेस रिलीज व आरक्षण के तहत चयनित पदों आदि के बारे में पूरी जानकारी देख सकते हैं।

लिंक - http://uppbpb.gov.in/SI-16-Result/Female/List09-SelectedFemale CandidatesRegistrationNoWise.pdf इस लिंक से आप चयनित 305 महिला अभ्यर्थियों के रजिस्टेशन नंबर बढते क्रम में देख सकते हैं।

लिंक - http://uppbpb.gov.in/SI-16-Result/Female/List10-SelectedFemaleCandidatesRankWise.pdf इस लिंक से आप नागरिक पुलिस के लिये चयनित 305 महिला अभ्यर्थी की श्रेष्ठता सूची देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+