खुशखबरी! यूपी में अब 12वीं के बाद बन सकेंगे युवा टीचर, इंटर पास के बाद सीधे कीजिए बीएड
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में अब इंटर पास के बाद भी युवा टीचर बन सकेंगे, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में स्नातक की उपाधि हासिल करनी की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि इसके लिये उन्हें बीएड कोर्स करना होगा और इस कोर्स को करने के लिये होने वाली शैक्षणिक योग्यता में बड़ा बदलाव किया गया है। यूपी में अब 12 वीं पास छात्र बिना स्नातक के ही बीएड कर सकेंगे। हालांकि बीएड का यह कोर्स चार साल का होगा, जो स्नातक करने के बाद 2 साल का होता है। लेकिन इस तरीके से युवाओं का लगभग 1 साल तो बचेगा ही और वह तेजी के साथ अपने कैरियर की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। इस बावत एनसीटीई ने भी अपनी मंजूरी दे दी है और अगले शैक्षणिक सत्र से यह विशेष तौर पर एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम शुरू होगा।

बदल जायेगी प्रक्रिया
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने अभी तक स्नातक होने के बाद ही किसी अभ्यर्थी को बीएड, बीटीसी व अन्य शिक्षक प्रशिक्षण वाले कोर्स करने के लिये नियम बनाये थे। जिसके कारण अभ्यर्थी को शिक्षक बनने के लिये शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम स्नातक की पढ़ाई पूरी करनी होती थी और उसके बाद बीएड जैसे प्रशिक्षण कोर्स से टीचर बना जाता था। यूपी में टीईटी परीक्षा में बैठने के लिये भी प्रशिक्षण कोर्स व स्नातक होना अनिवार्य था और उसके बाद ही शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थी शामिल हो सकता था। लेकिन अब नये बदलाव के तहत एनसीटीई ने चार वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति दे दी है। इससे टीचर बनने की पूरी प्रक्रिया ही बदल जायेगी और कम उम्र में ही युवा टीचर बन सकेंगे।

सभी जगह होगा कोर्स
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इस बावत आदेश जारी कर दिया गया है और सभी विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों को निर्देशित किया गया है कि चार वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम का यह नया कोर्स वह अपने यहां नये सत्र से शुरू करें। नये सत्र के अनुसार यह कोर्स 2020-21 के सत्र से लागू होगा और इसके चलते पांच साल की बजाय 4 साल में ही अभ्यर्थी टीचर बनने के लिये तैयार हो जायेंगे।

कला व विज्ञान वर्ग दोनों में करें कोर्स
राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार यह चार वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कोर्स कला व विज्ञान दोनों वर्गो के लिये उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी अपनी रुचि के अनुसार इसका चयन कर सकेंगे। हालांकि यह हर कॉलेज में कोर्स नहीं उपलब्ध होगा। बल्कि मौजूदा समय में जिन विद्यालयों के पास बीए व बीएससी के कोर्स चल रहे हैं, वहीं पर इनकी शुरुआत की जायेगी। संभावना है कि अपने पहले ही सत्र में इस कोर्स के लिये निर्धारित सभी सीटे भर जायेंगी। क्योंकि कैरियर के हिसाब से यह कोर्स बेहद ही प्रभावशाली साबित होने वाला है।
करना होगा ऑनलाइन आवेदन
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को यह कोर्स शुरू करने के निर्देश दे दिये गये है। यह नया कोर्स जिन विद्यालयों को अपने यहां चलाना होगा, उन्हें इसके लिये ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिये एनसीटीई की वेबसाइट पर आवेदन लिंक जारी कर दिया गया है और 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकेगा। इस कोर्स को चलाने के लिये वही मानक तय किये गये हैं जो बीए व बीएससी के लिऐ कॉलेज में उपलब्ध होने चाहिये। हालांकि मानक की जांच के बाद ही कॉलेजों को कोर्स चलाने की अनुमति दी जायेगी। फिलहाल कानपुर यूनिवर्सिटी से लेकर इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी, लोहिया अवध विश्वविद्यालय, लखनऊ यूनिवर्सिटी समेत सूबे के अन्य विष्वविद्यालयों ने अपने संबद्ध कॉलेजों को नए कोर्स की जानकारी दे दी है और नये सत्र से इस कोर्स का लाभ वह उठा सकेंगे।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications