Atiq Ahmed के जनाजे में शामिल होना चाहती थी पत्नी Shaista Parveen, भेष बदलकर पहुंची थी चकिया
Shaista Parveen News: अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, शाइस्ता अपने पति अतीक अहमद के जनाजे में शामिल होने चाहती थी। इसलिए वो चकिया पहुंची थी।

Shaista Parveen News: उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद का पूरा परिवार तितर-बितर हो गया। अतीक और अशरफ की हत्या की जा चुकी है। तो वहीं, अतीक के बेटा असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। वहीं, अतीक की पत्नी और 50 हजार की इनामिया शाइस्ता परवीन फरार चल रही है।
शाइस्ता परवीन की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। तो वहीं, इस बीच शाइस्ता परवीन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, शाइस्ता परवीन अपने पति अतीक अहमद के जनाजे में शामिल होने चाहती थी।
अतीक के जनाजे में शामिल होने के लिए शाइस्ता परवीन ने प्लन भी बनाया लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाइस्ता परवीन अपने पति अतीक अहमद के जनाजे में शामिल होने के लिए चकिया पहुंची थी। इस दौरान 5 लाख का इनामी शूटर साबिर भी शाइस्ता के साथ था।
शाइस्ता परवीन और शूटर साबिर भेष बदलकर कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचे थे। लेकिन, पुलिस का कड़ा पहरा होने की वजह से शाइस्ता और साबिर अतीक अहमद के जनाजे में शामिल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि अतीक के जनाजे में शामिल होने के लिए शाइस्ता जफरुल्ला के घर पर रुके थे।
अतीक के जनाजे में शाइस्ता परवीन के पहुंचने का खुलासा जफरुल्ला के बड़े बेटे और असद के दोस्त अतिन जफर ने किया है। दरअसल, अतिन जफर को पुलिस ने 3 दिन पहले हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जिसमें अतिन ने सारा राज पुलिस के सामने खोल दिया।
अतिन ने ही पुलिस को बताया कि शाइस्ता 16 अप्रैल को उसके घर आई थी और उसके साथ सबिर भी था। शाइस्ता अतीक अशरफ के जनाजे में शामिल होना चाहती थी, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने प्लान बदला और चले गए। दोनों कहां गए, ये उन्होंने किसी को नहीं बताया।
बता दें, असद के जिगरी दोस्त रहे अतिन ने असद का मोबाइल भी पुलिस को बरामद करा दिया है। अतिन का पिता जफरुल्ला देवरिया जेल कांड में आरोपी है और इस वक्त जेल में बंद है।












Click it and Unblock the Notifications