Video: चलती ट्रेन से उतरते समय फिसल गया बुजुर्ग यात्री, RPF जवान ने मौत के मुंह से ऐसे बचाया
Video: चलती ट्रेन से उतरते समय फिसल गया बुजुर्ग यात्री, RPF जवान ने मौत के मुंह से ऐसे बचाया
प्रयागराज, 03 जुलाई: 'जाको राखे साइयां मार सके न कोए', यह कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है। दरअसल, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री मंत्री पीयूष गोयल ने प्रयागराज जंक्शन का एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में एक बुजुर्ग यात्री चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़े रेलवे पुलिस फोर्स के जवान ने फुर्ती से बुजुर्ग यात्री का हाथ पकड़ लिया और उसकी जान बच गई।
Recommended Video

प्राप्त समाचार के मुताबिक, दिल्ली से डिब्रूगढ़ को जाने वाली ब्रह्मपुत्र स्पेशल प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर शुक्रवार की सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर आकर खड़ी हुई। 8 बजकर पांच मिनट पर रवाना हुई। पलक झपकते ही ट्रेन ने गति पकड़ ली। इतने में एक व्यक्ति बोगी नंबर एस-4 से चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगा। उसका संतुलन बिगड़ा और ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका पैर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में रगड़ने लगा। तभी वहां खड़े आरपीएफ जवान दिनेश कुमार राय ने उसे पकड़कर खींच लिया।
प्रयागराज स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे यात्री की जान RPF कर्मचारी की सतर्कता ने बचायी।
चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास जानलेवा साबित हो सकता है। आपका ऐसा व्यवहार आपके परिवार के लिये दुख का बड़ा कारण बन सकता है। नियमों का पालन करें, और सुरक्षित रहें। pic.twitter.com/kkHuRVPs07
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 2, 2021
मौत को इतना करीब देखकर कानपुर देहात के रहने वाले यात्री पूरण लाल राजपूत की जैसे सांसे थम गई हों। वह काफी देर तक बदहवाश सा पड़ा रहा। उसे प्राथिमक उपचार दिया गया। काफी देर बाद वह नार्मल हो पाया। यात्री को गिरता देख एस 4 बोगी के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। बाद में गाड़ी सवा आठ बजे अपने गंतव्य को रवाना हो गई। जब पूरण लाल को ट्रेन में बैठाया जाने लगा तब उसने बताया कि उसे इस ट्रेन से नहीं जाना है। तो पूछा गया कि इसमें फिर क्यों चढ़े तो उसने पूरी वजह बताई।
उसने बताया कि वह कानपुर देहात का रहने वाला है। वह रीवा स्पेशल से अपनी पुत्री नैंसी राजपूत के साथ जंक्शन पर उतरा था। इतने में उसे शौच लग गई। वह बेटी को प्लेटफार्म पर रोककर खड़ी ब्रम्हपुत्र मेल में चढ़ गया और शौच करने लगा। इतने में गाड़ी चल दी। वो हड़बड़ाकर उतरने का प्रयास करने लगा तो अपना संतुलन खो बैठा।












Click it and Unblock the Notifications