मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान के लिए चलेंगी 200 बसें

इलाहाबाद। 20 जनवरी को मौनी अमावस्या के चलते संगम में स्नान के लिए करीब 80 लाख श्रद्धालुओं के इलाहबाद पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज के प्रबंध निदेशक ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक बसों की व्यवस्था कर यात्रियों को परेशानी से बचाएं।

sangam

रोडवेज के प्रवक्ता ने बताया कि 200 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा, ताकि आपात स्थिति में उनका संचालन किया जा सके। उन्होंने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र से 350, आजमगढ़ क्षेत्र से 250, वाराणसी क्षेत्र से 270, फैजाबाद क्षेत्र से 200, इलाहाबाद क्षेत्र से 400, चित्रकूटधाम क्षेत्र से 150, कानपुर क्षेत्र से 200, देवीपाटन क्षेत्र से 100 और लखनऊ क्षेत्र से 150 बसों का संचलन किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु इलाहाबाद से तीर्थाटन करने अयोध्या, चित्रकूट, विंध्याचल व वाराणसी जाते हैं। इसलिए इन स्थानों पर अलग से बसें चलाने के निर्देश भी क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+