गंगा यात्रा में प्रियंका ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- गरीब नहीं अमीर रखते हैं चौकीदार

Prayagraj news, प्रयागराज। कांग्रेस को अमीरों की पार्टी बताकर हमेशा निशाना साधने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आखिरकार तगड़ा जवाब प्रियंका गांधी ने दिया है। अपनी पहली चुनावी जल यात्रा पर गंगा में उतरी प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी के चौकीदार कैंपेन पर तंज कसते हुये कहा कि चौकीदार अमीर लोग रखते हैं, गरीब चौकीदार नहीं रखता। प्रियंका ने खुद को किसानों से जोड़ते हुये कहा कि हम किसान हैं और हम अपने खुद के चौकीदार हैं। बेहद ही प्रचंड रूप से हमलावर बनी प्रियंका भारी भीड़ लोगों का उत्साह देखकर खूब जोशीले अंदाजा नजर आयी। युवाओं में प्रियंका के साथ सेल्फी का इतना अधिक क्रेज रहा कि हाई सिक्यूरिटी के बीच भी धक्का मुक्की का सामना लोगों को करना पड़ा।

मजबूर होकर राजनीति में आई

मजबूर होकर राजनीति में आई

वहीं, गंगा जल यात्रा के साथ बनारस की ओर बढ़ रहीं प्रियंका लगातार अपने अंदाज को गर्म तेवर के साथ लोगों के बीच परोस रही हैं। लोगों के घर-घर पहुंचकर खुद को जमीनी नेता के रूप से प्रदर्शित कर रहीं प्रियका का रुतबा भी ग्रामीण इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। सिरसा गंगा घाट पर नाव से उतरकर प्रियंका ने लगभग 1 किलोमीटर तक रोड शो किया और इसमें इतनी अधिक भीड़ आ गयी कि प्रियंका के रोड शो को सुरक्षा कारणों से और आगे नहीं बढ़ाया गया। हालांकि, प्रियंका ने वहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने राजनीति में आने के सवालों का बखूबी जवाब दिया और सीधे लहजे में एक मंझे हुये नेता के तौर नजर आयीं। प्रियंका ने कहा कि इस समय देश का संविधान खतरे में हैं और वह राजनीति में इस वक्त मजबूर होकर आयी हैं। वह देश का संविधाान बचाने के लिये राजनीति करने आयी हैं और यह वक्त है कि आप लोग भी घरों से बाहर निकले।

सोच-समझकर दीजिए वोट

सोच-समझकर दीजिए वोट

प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि प्रधानमंत्री अपने नाम के आगे क्या लगा रहे हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मुझसे लोग कह रहे हैं कि चौकीदार तो अमीरों के होते हैं और इस सरकार में सिर्फ ऐसे ही अमीर और गिने चुने लोगों के लिये काम किया गया है। आम जनता की आवाज दबाई गयी है, लेकिन अब वक्त आ गया है आप अपना वोट सोच समझकर दीजिये।

भीड़ देख गदगद हैं प्रियंका

भीड़ देख गदगद हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी ने आज सुबह संगम तट से अपने यूपी फतह के लिऐ गंगा पूजन और हनुमान जी की आरती कर जब जल यात्रा के लिये नाव पर रखा तो हर किसी को अंदाजा था कि कुछ अलग करने के लिये ही प्रियंका पानी में उतरी हैं और उन्हीं संभावनाओं को जीवंत करते हुये प्रियंका का कार्यक्रम अभी भी आगे बढ़ रहा है। जगह-जगह हजारों की तादात में लोगों की भीड़ से गंगा घाट पूरी तरह से सिमट गये हैं, रोड शो से लेकर जनसभा में भारी भीड़ प्रियंका को सुनने के लिये जुट रही है। प्रियंका जगह-जगह अपने भव्य स्वागत और लोगों की भीड़ देखकर गदगद हैं और पूरे जोश के साथ अपने शब्दों के बाण छोड़कर जनता को साधने में जुटी हुई हैंं।प्रियंका के क्रेज का अंदाजा आप इस बात लगा सकते हैं कि खेत खलिहानों में काम कर रही महिलाएं व पुरूष भी जैसे तैसे गंगा तट की ओर प्रियंका को देखने पहुंच रहे हैं। दूर से ही उंचाई वाले स्थानों से प्रियंका की नाव देखकर हाथ हिलाते ग्रामीणों का अभिवादन भी प्रियंका उसी तरीके से पूरे जोश में करती नजर आ रही हैं।

धार्मिक चूनर ओढ़े हैं प्रियंका

धार्मिक चूनर ओढ़े हैं प्रियंका

प्रियंका गांधी का यह दौरा भले ही राजनैतिक हो लेकिन सुबह से ही वह पूरे धार्मिक रंग में भी रंगी नजर आयी। हिंदू रीति रिवाज से गंगा पूजन व मंदिनों में पूजा पाठ के साथ सिर पर पल्लू उन्हें एक भारतीय नारी के तौर पर पेश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। लोगों को प्रियंका का यह अंदाज खूब भा रहा है। संगम से चलकर प्रियंका का पहला पड़ाव मनैया घाट व दूसरा दुमदुमा घाट रहा। तीसरा पड़ाव जब सिरसा में प्रियंका ने डाला तो सबसे पहले यहां के सुप्रसिद्ध शिव मंदिर में माथा टेकने पहुंची, जो वहां मौजूद भीड़ को कहीं न कहीं हिूंद वादी छवि के रूप में प्रियंका को पेश करता नजर आया।

सीतामढ़ी में रात्रि प्रवास

सीतामढ़ी में रात्रि प्रवास

हालांकि, इस दौरान अत्याधिक भीड़ के कारण धक्का मुक्की भी हुई, लेकिन भारी सुरक्षा से माहौल बिगड़ने से बचा लिय गया। फिलहाल, सिरसा में कार्यक्रम समाप्त कर अब प्रियंका धर्म केन्द्र सीतामढ़ी पहुंचने वाली हैं, जहां उनके रात्रि प्रवास का भी कार्यक्रम तय है। फिलहाल, हर स्थान पर प्रियंका स्थानीय नेताओं से मिलने के साथ वहां आयोजित जनसभाओं को भी संबोधित कर रही हैं और कांग्रेस के लिये कई सालों बाद एक बड़ा माहौल तैयार करने का सफल प्रयास करती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+