Malti Devi: सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालती है पेट, अब ब्लॉक प्रमुख बनकर रचा इतिहास

Malti Devi: सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालती है पेट, अब ब्लॉक प्रमुख बनकर रचा इतिहास

प्रयागराज, 18 जुलाई: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले की रहने वाली मालती देवी भगवतपुर ब्लॉक का चुनाव जीतकर ब्लॉक प्रमुख बन गई हैं। खास बात यह है कि मालती देवी अपने पति के साथ परिवार का पेट पालने के लिए सब्जी बेचती है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में ब्लॉक प्रमुख चुनाव हुए थे। भागवतपुर विकासखंड से चुनाव जीतक मालती देवी ने इतिहास रच दिया हैं।

सब्जी बेचकर परिवार का पलती है पेट

सब्जी बेचकर परिवार का पलती है पेट

मालती देवी अपने पति और 5 बच्चों के साथ दो कमरे के छोटे से मकान में रहती हैं और घर चलाने के लिए पति के साथ सब्जी बेचने का काम करती हैं। उनके इस काम में दो बेटे भी उनकी मदद करते हैं। चारों लोग मिलकर सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। लेकिन इस बीच अप्रैल माह में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मालती देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

मालती को राजनीति की नहीं आती एबीसीडी

मालती को राजनीति की नहीं आती एबीसीडी

भागवतपुर विकासखंड से ब्लॉक प्रमुख बनीं मालती देवी राजनीति की एबीसीडी तक नहीं जानती हैं, लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव वालों के कहने पर उन्होंने बीडीसी का चुनाव लड़ा। लोगों का भरपूर समर्थन मिला जिससे वो चुनाव भी जीत गईं और ब्लॉक प्रमुख बन गई। खास बात यह है कि मालती का परिवार काफी लंबे वक्त से भाजपा से जुड़ा हुआ है। बता दें, मालती ने भाजपा के समर्थन में बीडीसी चुनाव लड़ा और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को करारी शिकस्त देते हुए ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा कर लिया।

मालती को मिले 65 में से 60 वोट

मालती को मिले 65 में से 60 वोट

मालती को इस चुनाव में 65 में से 60 वोट मिले और वो जीत कर ब्लॉक प्रमुख बन गईं। ब्लॉक प्रमुख बन चुकी मालती देवी का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि वह बीडीसी का चुनाव जीतेंगी। ब्लॉक प्रमुख बनना तो उनके लिए बहुत दूर की बात है। मालती देवी ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद गांव के विकास की बात कर रही हैं, वही उनके पति और बेटे भी इस जीत पर पार्टी नेताओं को धन्यवाद दे रहे हैं। लेकिन वे अपना पुराना कारोबार करती रहेंगी।

पीएम मोदी और योगी की तरह करना चाहती है विकास

पीएम मोदी और योगी की तरह करना चाहती है विकास

मालती देवी के मुताबिक, जिस तरह से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास की गंगा बहा रहे हैं, उसी तरह से वे भी अपने क्षेत्र में विकास और लोगों की सेवा करना चाहती हैं। ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जीतने के बाद मालती देवी योगी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से आशीर्वाद लेने भी पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+