Prayagraj: आवागमन के लिए रेलवे ने खोला निरंजन पुल, पिछले 90 दिनों से था बंद
Prayagraj News: पिछले 90 दिनों से बंद पड़े निरंजन डॉट पुल को रेलवे विभाग ने सोमवार की देर रात आवागमन के खोल दिया। निरंजन पुल के खोले जाने से लोगों को जाम से काफी राहत मिली है। बता दें कि 9 मई को रेलवे स्पैम बिछाने और मरम्मत का कार्य कराने के लिए निरंजन पुल को ब्लॉक लिया था।
कार्य पूरा हो जाने के बाद सोमवार की रात को सार्वजनिक आवागमन के लिए खोल दिया। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, निरंजन पुल सिविल लाइंस से पुराने शहर के चौक, घंटाघर, नखास कोहना, बहादुरगंज, कोठापार्चा, जीरो रोड, जानसेनगंज, कॉल्विन अस्पताल, काटजू रोड तक जाने का मार्ग है।

इसके बंद हो जाने के कारण रामबाग और पानी की टंकी चौराहे पर भारी जाम का सामना लोगों को करना पड़ रहा था। रेलवे ने अपने निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कर इसे खोल दिया। ब्लॉक लेते समय भी रेलवे ने 15 अगस्त तक पुल को चालू करने का लक्ष्य रखा था। निर्धारित समय के भीतर ही रेलवे ने कार्य पूरा कर लिया।
निरंजन पुल कार्य पूरा होने के बाद पहली बार इसके अंदर लाइट भी लगाई गई है। बता दें कि निरंजन पुल के नीचे का रास्ता खुलने से पुराने शहर की बड़ी आबादी को खासी राहत मिली। खास तौर से स्कूल-कालेज, विश्वविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को जाम का झाम भी नहीं झेलना पड़ेगा।
निरंजन रेल पुल पर दो और अतिरिक्त रेल ट्रैक बिछाने के लिए नौ मई 2023 से रेलवे द्वारा पुल के नीचे से होकर गुजरने वाला रास्ता बंद किया गया था। तब इस कार्य के लिए रेलवे ने सौ दिन का ब्लॉक लिया था। पुल के नीचे का रास्ता बंद होने की वजह से यहां हर रोज शहरी जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications