Prayagraj News: युवती ने दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
Prayagraj News: एक युवती ने अपने ही दोस्त पर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वीडियो भी बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बुलाने लगा।

Prayagraj News: खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से है। यहां एक युवती ने अपने ही दोस्त पर बंदूक की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार बुलाने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी शख्स ने पीड़िता से एक लाख रुपए भी मांगे।
आरोपी शख्स से परेशान होकर पीड़िता ने अपने दोस्तों के खिलाफ पुलिस थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यह मामला प्रयागराज जिले के सोरांव के एक गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोरांव के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की कुछ महीने पहले नवाबगंज के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई थी।
आरोप है कि आरोपी युवक ने कुछ समय पहले पीड़िता को अपने नवाबगंज में बुलाया। यहां बंदूक के जोर पर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना ली। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार युवती को बुलाने लगा। उसकी ब्लैक मेलिंग धीरे-धीरे बढ़ने लगी। कुछ दिन पहले आरोपी युवक ने युवती से एक लाख रुपये मांगे।
पीड़िता ने जब रुपए देने से इनकार किया तो उसने फिर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने अपने परिवार वालों से बात की। इसके बाद सात फरवरी को सोरांव थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications