Prayagraj: स्नान करते समय दो किशोर रसूलाबाद गंगा घाट पर डूबे, गोताखोरों की मदद से खोजने में जुटी पुलिस
बुद्ध पूर्णिमा पर शिवकुटी क्षेत्र के दो किशोर रसूलाबाद गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों युवक गंगा में समा गए। दोनों किशोर को डूबता देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया।

Prayagraj News: खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से है। यहां बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान करते समय दो किशोर गंगा में समा गए। किशोरों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। शुरू सुनकर मौके पर भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश में जुटी है। यह मामला शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गंगा घाट का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार 5 मई को तेलियरगंज के बर्तनवाली गली निवासी प्रियांशु (14) और कृष्णा (15) दोनों गंगा स्नान के लिए रसूलाबाद घाट गए थे।
स्नान करते समय दोनों गहरे पानी में पहुंचने के कारण डूबने लगे। यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों किशोर गहरे पानी में समा गए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों को खोजने में जुट गई है।
Recommended Video

ऐसा माना जा रहा है कि तेज बहाव के कारण दोनों आगे निकल गए होंगे। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक पुलिस और गोताखोर दोनों युवकों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications