Prayagraj: बीजेपी नेता के बेटे की सफारी कार पर बस से हुआ हमला, CCTV फुटेज आई सामने
प्रयागराज में बीजेपी महिला नेता की बेटे की कार पर दो बाइक सवार छह बदमाशों ने बम से हमला किया। इस हमले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड के बाद प्रयागराज में एक बार फिर बमबाजी की घटना देखने को मिली है। गुरुवार 06 अप्रैल की देर शाम झूंसी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी महिला नेता के बेटे की कार पर बम से हमला किया है। जिसकी CCTV फुटेज सामने आई है।
हमलावरों ने बीजेपी नेता के बेटे विधान सिंह को निशाना बनाकर कार पर दो बम फेंके। बम फटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि, कार के अंदर बैठे महिला नेता के बेटे और उसके दोस्त को चोट नहीं आई। वहीं, इस वारदात के बाद महिला नेता ने झूंसी थाने पर नामजद तहकीक दी है।
इस घटना की जो CCTV फुटेज सामने आई है उसमें साफ दिख रहा है कि एक सफारी कार गली के मोड़ पर खड़ी है। तभी पीछ से 2 बाइक पर मुंह बांधे हुए 3-3 हमलावर पहले आगे जाते हैं। पिर वापस आकर बारी-बारी से कार पर बम फेंकते हुए निकल जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरायइनायत थाना के थानापुर की रहने वाली विजयलक्ष्मी चंदेल बीजेपी की जिला मंत्री हैं। वह थाना पुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान भी हैं। उनका 20 साल का बेटा विधान सिंह गुरुवार को रात 8:00 बजे अपनी मौसी के घर गया था। वहीं पर दो बाइक पर सवार छह युवकों ने सफारी कार पर बम बाजी की।
आरोपियों में एक पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल का बेटा भी है। आरोप है कि कौशांबी में तैनात कांस्टेबल बेटे से महिला नेत्री के बेटे विधान का कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। कांस्टेबल और उसके बेटे ने बीजेपी नेता के घर जाकर माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद जान से मारने की नियत से कार पर बम बाजी की गई।












Click it and Unblock the Notifications