हैवानियत: चचेरे भाई ने गैंगरेप किया, फिर बेच दिया, फिर बार-बार रेप हुआ, सुनकर दहल जाएंगे इस युवती की दास्तां

रिश्तों को शर्मसार करने वाले इस मामले में पीड़ित युवती के साथ जो बीती है, उसे सुनकर हर किसी के मन में गुस्सा है। चचेरे भाई द्वारा उसका बार-बार रेप किया गया और फिर दिल्ली ले जाकर दरिंदों के आगे फेंक दिया।

Prayagraj meja young girl gangraped by cousin brother and sold in delhi raped several times

प्रयागराज के मेजा में एक किशोरी के साथ उसी के चचेरे भाई ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसे देख शायद शैतान भी शर्मिंदा हो जाए। आरोपी भाई ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर किशोरी को बंधक बनाया और 5 दिन तक उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में उसी वीडियो की धमकी देकर युवती को दिल्ली ले जाकर बेच दिया। यहां भी पीड़ित युवती के साथ कई लोगों ने बार-बार रेप किया। अलग अलग जगह कई बार लड़की का सौदा हुआ। जैसे तैसे युवती दरिंदों के चुंगल से छूटकर सीधा पुलिस के पास पहुंची।

ननिहाल ले जाने के बहाने बनाया युवती को बंधक
बता दें कि मेजा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने अपने चचेरे भाई पर दुष्कर्म सहित मोटी रकम में दो अलग-अलग बड़े शहरों में बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि बीते 1 नवंबर 2022 को उसका चचेरा भाई उसे ननिहाल के लिए ट्रेन से मिर्जापुर लेकर पहुचां। जहां से उसने चार पहिया वाहन में बैठकर ननिहाल छोड़ने की बात कही।

चचेरे भाई और एक अन्य युवक ने किया दुष्कर्म
इसके बाद उपरोक्त लोग किशोरी को लेकर सुनसान इलाके में पहुचे और आरोपी भाई व एक अन्य युवक ने धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दुसरे युवक ने दुष्कर्म की मोबाईल में वीडियो बना ली। आरोपियों ने किशोरी को 5 दिन लगातार अपने साथ रखा और लगातार बारी-बारी से उसका रेप करते रहे। मन भर जाने पर आरोपी भाई ने किशोरी को वीडियो वायरल की धमकी दी और जबरन दिल्ली ले गया।

अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, दिल्ली बेचा
दिल्ली में उसने किशोरी को एक मंजू (काल्पनिक नाम) नामक महिला के हाथ मोटी रकम लेकर बेच दिया। फिर उस महिला ने करीब 4 माह 15 दिन तक उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। उसके बाद रोज अलग-अलग वयक्ति उस कमरे में आते रहे और किशोरी के जिस्म को नोचते रहे। इस दौरान उसका कई बार रेप किया गया। फिर अच्छा सौदा हो जाने पर युवती को वाराणसी में बेच दिया गया।

दिल्ली से वाराणसी बेचीं गई युवती
वहीं जब किशोरी वाराणसी पहुंची तो यही सिलसिला वहां भी शुरू हो गया। लेकिन एक रोज किशोरी को मौका मिल गया और उसने शोरगुल मचा दिया। जिससे वहां रह रहे आसपास के लोगों की भीड़ इखट्टा हो गई। जब आरोपियों ने भीड़ को देखा तो आरोपी भाग खड़े हुए। फिर स्थानीय पुलिस की मदद से किशोरी घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन मेजा थाने में तहरीर दिए, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं अब किशोरी ने प्रयागराज के पुलिस आयुक्त का दरवाजा खटखटाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+