रेस्टोरेंट की मेज पर नमो थाली और रागा बास्केट में भिड़त

कहने का मतलब ये कि सियासी सरगर्मी अब आपकी थाली तक पहुंच गई है। इस रेस्टोरेंट में नमो थाली से लेकर रागा बास्केट तक मौजूद है। रेस्टोरेंट की नमो थाली और रागा थालियां लोगों की खास पसंद बनती जा रही हैं। खाने के साथ सियासी चर्चाएं हो रही है। इलाहाबाद के सिविल लाइंस स्थित तंदूर रेस्टोरेंट ने अपने मेन्यू में चुनावी तड़का लगाते हुए इस पहल का नाम 'मिशन मेन्यू 2014' रखा है। रेस्टोरंट के मालिक राजीव जायसवाल का कहना है कि इस पहल के जरिए हमारा मकसद किसी दल या नेता का प्रचार करना नहीं, बल्कि लोगों को चुनाव और मतदान के प्रति जागरूक करना है।
Did You Know: ब्रांड मोदी को चमकाने का श्रेय एपीसीओ की मार्केर्टिंग को जाता है।
रागा यानी राहुल गांधी थाली में दक्षिण और उत्तर भारतीय व्यंजनों का समावेश है। हरी, सफेद और लाल रंग की चटनी के साथ रागा थाली में व्यंजन को तिरंगे का प्रतिरूप दिया गया है। जिसकी कीमत 90 रुपये है। वहीं नमो थाली यानी नरेंद्र मोदी थाली में गुजराती स्वाद है। इसमें दाल, दो सब्जिजां, जीरा राइस, गुलाब जामुन और मिस्सी रोटी के साथ गुजरात का खाकरा पापड़ भी है। इस थाली की खासियत इसका केसरिया रायता है। नमो थाली की कीमत 110 रुपये है। कहने का मतलब ये कि होटल की मेज पर भी नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी को मात दे दी है।
Did You Know: एपीसीओ वर्ल्डवाइड मशहूर इंटरनेशनल एडवाइजरी काउंसिल है, जिसमें नेता, सफल कारोबारी, उद्यमी, विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षाविद् समेत 40 से भी ज्यादा प्रसिद्ध ग्लोबल लीडर हैं। इसी कंपनी को ब्रांड मोदी को चमकाने का श्रेय जाता है।












Click it and Unblock the Notifications