कुंभ: ढाई करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान, देखें मौनी अमावस्या की शानदार तस्वीरें
Prayagraj news, प्रयागराज। संगम नगरी में चल रहे कुंभ मेले में सोमवार को मौनी अमावस्या पर स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। पतितपावनी गंगा, श्यामल यमुना व अदृश्य सरस्वती के मिलन स्थल पर दोपहर 12:00 बजे तक ढाई करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। अभी भी श्रद्धालुओं की टोली का संगम नगरी पहुंचने का क्रम जारी है। प्रयागराज आने वाले हर रास्ते हैं लगभग ब्लॉक हो गए हैं। बड़े-छोटे सभी तरह के वाहनों को प्रयागराज जिले के बाहर ही रोक दिया जा रहा है। लोगों को पैदल व प्रशासनिक व्यवस्था के द्वारा ही कुंभ क्षेत्र में प्रवेश दिया जा रहा है।

4 करोड़ से भी ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान
दोपहर में प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मौनी अमावस्या पर अब 4 करोड़ से भी अधिक लोगों के कुंभ नगरी में पहुंचने का अनुमान है। यह भी लगभग साफ है कि मौनी अमावस्या के महास्नान पर्व पर भीड़ का एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है।

40 घाटों पर चल रहा स्नान
फिलहाल, अत्यधिक भीड़ के कारण कुंभ मेला क्षेत्र से सटे गंगा घाट, यमुना घाट पर भी स्नानर्थियों को स्नान करने की व्यवस्था की गई है और वहां भी लाखों की संख्या में पूर्वी पश्चिमी घाटों पर स्नान का क्रम जारी है। लगभग 8 किलोमीटर के दायरे में 40 घाटों पर संगम क्षेत्र में स्नान का क्रम चल रहा है। लेकिन, वहां अत्यधिक भीड़ हो जाने के कारण लोगों को उस ओर न जाने का की अपील की जा रही है। क्योंकि संगम नोज की ओर शाही स्नान अखाड़ों के शाही स्नान की प्रक्रिया भोर से ही चल रही है और देर शाम तक उनके स्नान का क्रम जारी रहेगा।

हाई अलर्ट पर प्रशासन
ऐसे में अखाड़ों के रास्ते में भी श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव बढ़ता जा रहा है। प्रशासन पूरे हाई अलर्ट पर है। यातायात व्यवस्था के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों के अलावा तत्काल कई ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है, जबकि रोडवेज की अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं में जबरदस्त जोश
दस बजे तक करीब दो करोड़ लोगों के साथ सभी 13 अखाड़ों के संतों ने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान प्रशासन की तरफ से हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जा रही है। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और धार्मिक प्रयागराज कुंभ में आज मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। सुबह से ही घाटों पर स्नान के लिए लोगों का रेला लगा हुआ है। भीड़ को देखते हुए सरकार ने भी विशेष इंतजाम किए हैं।

हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा
कुंभ मेले में पूर्व घोषणा के अनुसार आज भी स्नानार्थियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई गयी। योगी सरकार के विशेष निर्देश अनुसार, फाफामऊ गंगा घाट से लेकर पूरे कुंभ मेला परिक्षेत्र में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। इस विशेष व्यवस्था को देखकर श्रद्धालु जहां गदगद नजर आए वहीं कुंभ मेले की भव्यता को चार चांद भी लग गया।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications