UP Prayagraj News: मारुति सुजुकी के गैरेज में लगी आग, हाईटेंशन तार टूटने से हुआ हादसा, कई कारें जलीं
UP Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के झूंसी इलाके में अदांवा पुरानी जीटी रोड पर स्थित मारुति सुजुकी की गैरेज गोदाम में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखी दर्जन भर से अधिक कारें जलकर खाक हो गईं। इस दौरान कारों में लगे सीएनजी सिलेंडर फटने से वहां हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया गया हालांकि तब तक 16 कारें जलकर खाक हो गई थी। आग लगने के बाद वहां अपनी कार लेकर मरम्मत कराने आए लोग भी परेशान दिखाई दिए।

दरअसल, रोज की भांति शुक्रवार को भी वहां पर कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद थे। इसी बीच गैरेज के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। नीचे कारें रखीं हुई थीं और तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। ऐसे में पहले एक कार में आग लगी उसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया कि सबसे पहले जिसस कार में आग लगी थी उसमें लगा सीएनजी सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर ब्लास्ट करते ही आग अन्य कारों तक पहुंच गई और फिर लगातार धमाका होने लगा। धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग दहल उठे।
देखें Video:-
लोगों ने फोन कर लाइन को बंद करवाने के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक 16 कारें जलकर खाक हो गई थी। वहीं कई अन्य कारों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। कंपनी के लोगों द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications