'बीवी गार्ड से करती है प्यार और मुझे मारती है', पति ने कुछ यूं बयां किया पुलिस से अपना दर्द

प्रयागराज, 21 जून: सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स अपने पति से परेशान होकर थाने में पुलिस के सामने अपना दर्द बयां कर रहा है। 'आजतक' की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला यूपी के प्रयागराज का है। जहां शख्स ने पुलिस से अपनी पत्नी की शिकायत करते हुए कहा कि 'सर, मेरी बीवी मुझे मारती है। पत्नी को बुलाकर समझा दीजिए।' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बीवी का होमगार्ड से चल रहा अफेयर

बीवी का होमगार्ड से चल रहा अफेयर

इस वीडियो में शख्स पुलिस अधिकारी से कहता है कि उसकी बीवी का एक होमगार्ड से अफेयर चल रहा है। जब वह विरोध करता है तो लड़ाई करती है और होमगार्ड भी उसे धमकी देता है। शख्स ने उससे अपनी जान को खतरा बताया है।

पत्नी करती है पति की पिटाई

पत्नी करती है पति की पिटाई

'आजतक' के मुताबिक, वीडियो को LAW Prem Prakash नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। वीडियो में जनसुनवाई के दौरान शख्स कहता है, मेरी पत्नी मुझे मारती-पीटती है। एक बार तो सोते हुए उसने पत्थर से हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया था। इसको लेकर उसने पुलिस में भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

प्रयागराज की है घटना, एडीजी जोन कर रहे थे सुनवाई

प्रयागराज की है घटना, एडीजी जोन कर रहे थे सुनवाई

वीडियो के मुताबिक, घटना प्रयागराज की है और जनसुनवाई कर रहे अधिकारी का नाम प्रेम प्रकाश है, जो अभी एडीजी जोन प्रयागराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+