सुबह फोन पर कॉल आने के बाद घर के बाहर निकल गया प्रतियोगी छात्र, रास्ते में मौत

इलाहाबाद/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में ताबड़तोड़ हत्याओं का क्रम जारी है। सोमवार की भोर नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक प्रतियोगी छात्र की हत्या कर दी गयी। सुबह छात्र की लाश मिलने के बाद सैकड़ों लोग आक्रोशित होकर परिजनों संग सड़क पर उतर आये और प्रयागराज लखनऊ राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास करते रहे।

man murdered who went to run in the morning

पुलिस के अनुसार मृतक युवक नवाबगंज थाना क्षेत्र में बांधपुर गांव का रहने वाला 25 वर्षीय प्रतियोगी छात्र ज्ञान प्रकाश पांडेय है। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि भोर में हर दिन वह दौड़ने के लिये जाता था। सोमवार को भी एक फोन कॉल आने के बाद वह घर से निकला था। गौरतलब है कि ज्ञान प्रकाश का शव सोमवार को इब्राहिमपुर इलाके में खून लथपथ देखा गया और खबर मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे। खबर लिखे जाने तक पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर चक्का जाम खोल दिया गया था और कुछ लोगों को नामजद कर परिजन तहरीर देने के लिये थाने पहुंच गये थे।

फोन कॉल पर अब अटकी गुत्थी
नवाबगंज में बांधपुर गांव के रहने वाले बृजभूषण पांडेय मूल रूप से किसान हैं। वह गांव में ही रहकर खेती करते हैं और अपने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे हैं। बृजभूषण के कुल पांच बच्चें हैं, जिनमें 3 बेटे व दो बेटियां हैं। इनमें सबसे छोटा बेटा ज्ञान प्रकाश प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन वह बाइक लेकर घर से सुबह जाता और रोड के पास बाइक खड़ी कर सड़क पर दौड़ लगाता था। सोमवार को भोर में एक फोन कॉल आया तो वह बात करते हुये घर से चला गया और कुछ घंटे बाद उसकी लाश मिलने की सूचना आयी। फिलहाल अब ज्ञान प्रकाश की हत्या की गुत्थी अब उसके आखिरी फोन कॉल पर अटकी हुई है। पुलिस ने ज्ञान के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है और अब उसके मोबाइल पर आने वाली फोन कॉल से कडियां जोड़ी जा रही हैं।

लाख के पास मिली बाइक
पुलिस ने बताया कि जिस स्थान पर युवक की लाश मिली है, उससे थोड़ी ही दूर पर उसकी बाइक भी खड़ी मिली। संभावना है कि युवक वहां पर खुद गया था और इस दौरान पहले से घात लगाये बैठे लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ज्ञान प्रकाश इतना हष्ट-पुष्ट था कि एक दो लोग उसे नहीं मार सकते थे। ऐसे में उसे मारने के लिये कयी लोग लगे होंगे।

सड़क पर चक्का जाम
घटना की सूचना जैसे ही संदीप के गांव पहुंची परिजनों के साथ सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आये और संदीप का शव सड़क पर रखकर प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गयी और भयंकर जाम से आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास शुरू हुआ। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+