अयोध्या मामले में SC के फैसले को चुनौती देने वाले देशद्रोही, महंत नरेंद्र गिरी का मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर ​हमला

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देने जा रहे हैं वे लोग देशद्रोही हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। बता दें, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटिशन दाखिल करने की बात कही है।

mahant narendra giri attacks on aimplb over challenging supreme court decision on ayodhya

गतिविधियों की होनी चाहिए जांच

महंत नरेन्द्र गिरी ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच की भी मांग की है। उन्होंने हा कि जांच में खुलासा होगा कि आखिर किसके इशारे पर ये लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देने जा रहे हैं। अगर ये बात सामने आए कि ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की पाकिस्तान के पीएम से बात हुई है तो इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

पाक पीएम के एजेंट के रूप में काम कर रहे ओवैसी

महंत नरेंद्र गिरी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद ओवैसी को लेकर कहा कि विवादित बयान देकर ओवैसी पाकिस्तान और वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+