'खो गई है लूसी' तलाश करने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम, ढूंढने के लिए जगह-जगह लगाए पोस्टर

'खो गई है लूसी' तलाश करने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम, ढूंढने के लिए जगह-जगह लगाए पोस्टर

प्रयागराज, 01 अप्रैल: 'खो गई है लूसी'..तलाश करने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम। जी हां...प्रयागराज शहर की दीवारों पर, खंभों पर इस बिल्ली के पोस्ट लगे है हुए है। यही नहीं, पोस्टर में इस लूसी नाम की इस बिल्ली को ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने की बात भी कही गई है। यह मामला शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइंस का है।

Lucy cat lost in Prayagraj, family put up posts around civil line to find

अचानक गायब हो गई लूसी
दरअसल, सिलिल लाइंस निवासी मोहम्मद ताहिर ने डेढ़ साल पहले एक बिल्ली का बच्चा खरीद कर पाला था। इसका नाम ताहिर ने लूसी रखा था। लूसी उनकी और उनके परिवार की इतनी चेहती हो गई कि उन लोगों के साथ ही खाती, पीती और सोने लगी। लेकिन एक हफ्ते पहले अचानक से वो गायब हो गई।

लूसी के गायब होने पर ताहिर के परिवार ने नहीं खाया खाना
लूसी के गायब होने के मोहम्मद ताहिर और उसके परिवार ने उसकी खूब तलाश, लेकिन वह नहीं मिली। आजतक की खबर के मुताबिक, लूसी के गायब होने पर परिवार इतना परेशान हो गया है कि दो दिनों तक किसी ने भी खाना तक नहीं खाया। ताहिर ने बताया कि उन्होंने परिवार के साथ मिलकर लूसी को हर जगह ढूंढा लेकिन वह उन्हें नहीं मिली। इसलिए अब उन्होंने लूसी को ढूंढने के लिए इनाम और पोस्टर का सहारा लिया है।

ढूंढ कर लाने वाले को देंगे 10 हजार रुपए
उन्होंने बताया कि जो कोई भी लूसी को ढूंढ कर लाएगा, उसे वो 10,000 रुपये का इनाम देंगे। इलाके में हर जगह, दीवारों पर, खंभों पर और भी कई जगह 'Lucy Lost' और 'लूसी कहीं खो गई है' के पोस्टर लगाए गए हैं। ताहिर ने कहा कि जब से लूसी गायब हुई है तब से घर में किसी भी सदस्य का मन नहीं लग रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे घर का कोई सदस्य खो गया हो। फिलहाल पूरा परिवार यही उम्मीद लगाए बैठा है कि लूसी जल्द ही उन्हें मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+