युवक की हत्या के बाद सिर-प्राइवेट पार्ट काटकर ले गए हत्यारे, गड्ढेे में भर दिया खून

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दिल दहला देने वाली खौफनाक वारदात को हत्यारों ने अंजाम दिया है। जिले के नैनी इलाके में हत्यारों ने एक युवक की नृशंस हत्या की है और उसका सिर और गुप्तांग काट कर उठा ले गए हैं। युवक का धड़ रेलवे लाइन के पास से बराबद हुआ है, लेकिन उसका सिर व गुप्तांग बरामद नहीं किया जा सका है। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर बवाल भी काटा, जिससे पुलिस भी बैकफुट पर नजर आई। बाद में अधिकारियों की मान मनौव्वल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

लव मैटर की बात आई सामने

लव मैटर की बात आई सामने

मृतक युवक की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के राहुल के रूप में हुई है। युवक की हत्या के पीछे प्रेम प्रपंच की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने पूछताछ के बाद बताया कि जिस स्थान पर युवक की लाश मिली उससे चंद कदम दूर की बाग में युवक अक्सर आता था और वहां एक लड़की को भी कई बार लोगों ने युवक के साथ देखा था। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी को भी इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया है और प्रेम कहानी के ऐंगल पर अभी वह कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। परिजनों ने राहुल के किसी तरह के रिश्ते की जानकारी होने से इनकार कर दिया है। हालांकि, गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को इस बावत जानकारी दी है और अब पुलिस राहुल के कुछ नजदीकी दोस्तों से पूछताछ कर मामले में कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

मोबाइल खोलेगा राज

मोबाइल खोलेगा राज

घटनास्थल से युवक की मोबाइल और बाइक भी गायब थी। बाइक तो कुछ घंटे बाद देर शाम को बोंगी गांव के सरपताही में मिल गई है, लेकिन उसका मोबाइल नहीं मिला है। अब पुलिस युवक की फोन कॉल डिटेल निकलवाकर हत्या की गुत्थी सुलझाने का प्रयास करेगी। संभावना है कि युवक के मोबाइल पर आई फोन कॉल ही यह बता सकती है कि उससे आखिरी बार किससे बात हुई थी और वह किससे मिलने के लिए बाग में गया हुआ था। पुलिस राहुल के मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवा रही है।

कातिल अपने साथ ले गए सिर और गुप्तांग

कातिल अपने साथ ले गए सिर और गुप्तांग

युवक की सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ और पुलिस पहुंची तो युवक की पहचान तो राहुल के रूप में हो गई, लेकिन काफी तलाश के बाद भी उसका सिर व गुप्तांग आस पास कहीं नहीं मिला। पुलिस ने खोजी कुत्तों के माध्यम से आस पास के कुएं, तालाब, नालों आदि में खोजगीन कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घटनास्थल से लकड़ी के दो लोहे की कील लगे पटरे मिले हैं, जिससे संभावना है कि राहुल का सिर काटा गया था, जबकि घटना स्थल पर ही एक छोटा सा गड्ढा बना हुआ था, जिसके खून भरा हुआ था। पुलिस का कहना है कि हत्यारों की संख्या चार से पांच के बीच थी और पहले युवक की हत्या की गई और फिर उसके शरीर को छिन्न भिन्न किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+